फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   businessman unconscious

Lucknow News: बाइक की डिग्गी से 2.10 लाख उड़ाए, कारोबारी हुआ बेहोश

Wed, 29 Nov 2023 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 29 Nov 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
businessman unconscious
सलोन (रायबरेली)। कस्बे में मंगलवार को एक कारोबारी की बाइक की डिग्गी खोलकर टप्पेबाज ने 2.10 लाख रुपये पार कर दिए। घटना की जानकारी होने पर कारोबारी बेहोश होकर गिर पड़ा। उसे स्थानीय लोगों ने संभाला और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस की छानबीन में दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक टप्पेबाज डिग्गी से पैसा निकालते दिखा। पुलिस उसकी पहचान का प्रयास कर रही है। यह घटना सलोन क्षेत्र के पूरे झपट्टी मजरे भवानीपुर निवासी कमलेश कुमार के साथ हुई।
विज्ञापन

वह गांव में ही सरसों की पिराई का कारखाना चलाता है। कमलेश का भारतीय स्टेट बैंक की सलोन शाखा में खाता है। खाते से उसने सुबह 11 बजे दो लाख 10 हजार रुपये निकाले और बाइक की डिग्गी में रखे। बैंक से निकला कमलेश कस्बे में स्थित मंगलम गारमेंट्स की दुकान पर कुछ देर के लिए रुक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद बाइक लेकर कारखाना पहुंचा और डिग्गी खोली तो उसमें रखे रुपये गायब थे। रुपये गायब होने के सदमे में कमलेश बेहोश होकर गिर पड़ा। ग्रामीणों ने उसे संभाला। कस्बे में पहुंचकर कमलेश ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मंगलम गारमेंट्स की दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंभाली तो पता चला कि वहां एक युवक ने बाइक की डिग्गी खोलकर रुपये पार कर दिए। कोतवाल श्याम कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में कैद आरोपी की पहचान का प्रयास किया जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed