{"_id":"61eb1cb7eb8fdb4d7141977c","slug":"businessman-looted-in-lucknow-lucknow-news-lko6145141146","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में नकाबपोश बदमाशों ने दुकान से घर लौट रहे कारोबारी को पेड़ से बांधकर पीटा, लूट ले गए डेढ़ लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में नकाबपोश बदमाशों ने दुकान से घर लौट रहे कारोबारी को पेड़ से बांधकर पीटा, लूट ले गए डेढ़ लाख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। गोसाईंगंज के रतियामऊ और बल्दीखेड़ा रोड पर नकाबपोश चार बदमाशों ने बृहस्पतिवार रात किराना कारोबारी पर हमला कर दिया। उसे पेड़ से बांधकर लोहे की रॉड व डंडे से पीटने के बाद स्कूटी की चाबी छीन कर डिग्गी में रखा डेढ़ लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया। प्रभारी निरीक्षक गोसाईंगंज के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र गिरि ने बताया कि बल्दीखेड़ा निवासी केशर बक्श की गोसाईंगंज कस्बे में किराना की दुकान हैं। बृहस्पतिवार रात करीब 10:30 बजे वह दुकान बंद कर स्कूटी से घर जा रहे थे। स्कूटी की डिग्गी में डेढ़ लाख रुपये से भरा बैग रखा था। रतियामऊ-बल्दीखेड़ा रोड पर नकाबपोश चार बदमाशों ने केशर को रोककर हमला कर दिया। एक ने उनका मुंह दबाया तो दो ने स्कूटी से खींचकर नीचे उतारा और रस्सी से पेड़ में बांध दिया।
पीड़ित कारोबारी ने पुलिस को बताया कि बदमाशों ने उसकी लोहे की रॉड व डंडे से पिटाई की। इसी बीच एक बदमाश ने उसकी स्कूटी की चाबी छीन ली और डिग्गी खोलकर रुपये से भरा बैग निकाल लिया। इसके बाद भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद केशर ने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण जुट गए और पुलिस को सूचना दी। गंभीर चोट होने के कारण पुलिस ने केशर को अस्पताल में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अज्ञात चार बदमाशों के खिलाफ लूट व जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।