{"_id":"6248b25d86adce6f66351400","slug":"businessman-died-in-firing-with-pistol-lucknow-news-lko6243220175","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्तौल की सफाई के दौरान चली गोली, सराफा कारोबारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिस्तौल की सफाई के दौरान चली गोली, सराफा कारोबारी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। गाजीपुर के सर्वोदयनगर में रहने वाले सराफा कारोबारी राहुल वर्मा (35) की गोली लगने से मौत हो गई। शनिवार शाम को वह अपनी लाइसेंसी पिस्तौल साफ कर रहे थे। इसी दौरान वह उसकी नॉल में झांककर देखने लगे। इसी बीच गोली चल गई। जो उनके आंख को भेदती हुई सिर केपार हो गई। गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह के मुताबिक, सर्वोदय नगर निवासी देवीशकर वर्मा के बेटे राहुल वर्मा की घोसी मंडी तिराहे पर कंचन ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। शनिवार शाम करीब चार बजे राहुल ने भूतल स्थित अपने कमरे में लाइसेंसी पिस्तौल सफाई के लिए निकाली जो कि लोडेड थी। हाथ में लेकर वह उसकी नॉल में झांककर देखने लगे। इसी बीच अचानक ट्रिगर दब गया जिससे गोली उनकी आंख को भेदती हुई सिर के पार निकल गई। पिता देवीशंकर ने पुलिस को बताया कि गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार के सभी लोग पहुंचे तो राहुल खून से लथपथ था। उसे लोहिया अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गाजीपुर प्रभारी निरीक्षक रामेश्वर कुमार ने मौका मुआयना करने के बाद पिस्तौल को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एक माह पहले ही खरीदी थी पिस्तौल
पुलिस के मुुताबिक, पिता ने बताया कि राहुल मैग्जीन निकालकर पिस्तौल साफ कर रहा था। इसी दौरान नाल को आंख से सटाकर झांक रहा था। तभी अचानक से ट्रिगर दब गया। पिता ने बताया कि राहुल ने एक महीने पहले ही पिस्तौल खरीदी थी। इससे उसे अंदाजा नहीं था। गलती से चेंबर में गोली फंसी थी जो ट्रिगर दबते ही चल गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पिता देवीशंकर वर्मा ने तहरीर दी है जिसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है।