फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Business worth 800 crore during the Akshaya Muhurat.

Lucknow News: अक्षय मुहूर्त में 800 करोड़ का कारोबार

Mon, 20 Apr 2026 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Business worth 800 crore during the Akshaya Muhurat.
अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त पर ग्राहकों ने बाजार पर दिल खोलकर नोटों की बारिश की।
लखनऊ। अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त पर ग्राहकों ने बाजार पर दिल खोलकर नोटों की बारिश की। गहनों से लेकर गाड़ियों तक और गोल्ड वॉच से लेकर फ्लैटों की बुकिंग तक में बाजार पर खूब समृद्धि बरसी। सबसे ज्यादा रौनक सराफा बाजार में रही। ब्रांडेड शोरूमों में तो ग्राहकों को टोकन लेकर इंतजार करना पड़ा। ऑटो सेक्टर में 400 से ज्यादा कारों की बुकिंग व डिलीवरी हुई। वहीं, रियल स्टेट में भी 25 फीसदी की बढ़त दिखी। दो दिन की अक्षय तृतीया होने से देर रात तक सराफा, कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक व घड़ियों का बाजार गुलजार रहा। एक दिन में कुल 800 करोड़ के कारोबार का अनुमान है।
विज्ञापन

अक्षय तृतीया पर सबसे ज्यादा रौनक सराफा बाजार में रही। चौक के थोक बाजार से लेकर हजरतगंज, गोमतीनगर, महानगर, अमीनाबाद और आलमबाग जैसे बाजार देर रात तक गुलजार रहे। रविवार दोपहर में ही हजरतगंज की सोने चांदी की ब्रांडेड कंपनियों के शोरूम पर ग्राहकों को टोकन लेकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। एक एक शोरूम ने 70-80 करोड़ का कारोबार किया। परंपरागत शोरूम व दुकानों में भी महंगाई की बंदिशें टूटतीं नजर आईं। कम बजट वालों ने नौ और 14 कैरेट समेत 18 और 22 कैरेट के कम वजनी गहने खरीद कर शगुन किया। भारी मांग के बावजूद सोने चांदी के स्थिर दामों ने भी बाजार के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। लखनऊ सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष रविंद्रनाथ रस्तोगी ने 500-600 करोड़ के कारोबार का अनुमान जताया।
विज्ञापन

-------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

400 से ज्यादा कारों की बुकिंग व डिलीवरी
ऑटो सेक्टर में भी त्योहार सा नजारा दिखा। एक के बाद एक कारों की डिलीवरी होती रही। अक्षय तृतीया दो दिन होने से शहभर में 400 से ज्यादा कारों की बुकिंग हुई। हजरतगंज के ह्यूंडई शोरूम के जीएम रिजवान अंसारी ने बताया कि पूरे ग्रुप में 125 कारों की बुकिंग हुई है। गोमतीनगर स्थित मेगा मोटर्स के सीईओ इमरान अहमद ने बताया कि अक्षय तृतीया पर 50 कारों की डिलीवरी हुई है। एमजी मोटर्स के जीएम आरिफ खान ने 15 तो टाटा मोटर्स के जीएम प्रिंस कालरा ने ईवी कार की डिलीवरी बताई। कुल बिकी कारों में 25 फीसदी हिस्सा यानी करीब 100 कारें ईवी सेगमेंट की रहीं। प्रति कार 15 लाख का औसत लें तो यह राशि 60 करोड़ पहुंच जाती है।

-------------------------
3 से 5 लाख की सोने की घड़ियों का भी क्रेज
अक्षय तृतीया में सोने की चमक घड़ी बाजार में भी दिखी। हजरतगंज स्थित एक शोरूम के मैनेजर प्रियदर्शन निगम बताते हैं कि शौकीन लोगों ने शुभ मुहूर्त पर सोने को तरजीह दी है। हमारे पास 20 लाख तक की सोेने की घड़ियां हैं, जिसमें से 3 से 5 लाख की तीन घड़ियों की बिक्री हुई है। पूरे शहर में घड़ी बाजार में एक करोड़ से ज्यादा के कारोबार का अनुमान है।

राजधानी में हर दिन करीब 80-100 करोड़ का रियल स्टेट कारोबार होता है। अनुमान है कि अक्षय तृतीया पर यह 100-120 करोड़ के आसपास रहा। एल्डिको ग्रुप के सीओओ सुरेंद्र कुमार जग्गी ने बताया कि अक्षय तृतीया पर अलग से बिजनेस नहीं होता। जो ग्राहक शुभ मुहूर्त में एक महीने आगे या पीछे प्रॉपर्टी लेने का मन बनाते हैं, वही अक्षय तृतीया पर बुकिंग कराते हैं। इस तरह बिजनेस में 25 फीसदी का उछाल दिखा है। ओमैक्स ग्रुप के बिजनेस हेड अंजनी कुमार पांडेय ने बताया कि लखनऊ यूनिट में भी अच्छी बुकिंग हुई है।

अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त पर ग्राहकों ने बाजार पर दिल खोलकर नोटों की बारिश की।

अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त पर ग्राहकों ने बाजार पर दिल खोलकर नोटों की बारिश की।

अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त पर ग्राहकों ने बाजार पर दिल खोलकर नोटों की बारिश की।

अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त पर ग्राहकों ने बाजार पर दिल खोलकर नोटों की बारिश की।

अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त पर ग्राहकों ने बाजार पर दिल खोलकर नोटों की बारिश की।

अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त पर ग्राहकों ने बाजार पर दिल खोलकर नोटों की बारिश की।

अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त पर ग्राहकों ने बाजार पर दिल खोलकर नोटों की बारिश की।

अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त पर ग्राहकों ने बाजार पर दिल खोलकर नोटों की बारिश की।

अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त पर ग्राहकों ने बाजार पर दिल खोलकर नोटों की बारिश की।

अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त पर ग्राहकों ने बाजार पर दिल खोलकर नोटों की बारिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed