{"_id":"68c72de2eeaf01ced60b5d87","slug":"business-partner-stole-goods-worth-30-lakhs-from-the-restaurant-lucknow-news-c-13-knp1050-1383822-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बिजनेस पार्टनर ने रेस्टोरेंट से चुराया 30 लाख का सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बिजनेस पार्टनर ने रेस्टोरेंट से चुराया 30 लाख का सामान
Mon, 15 Sep 2025 02:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 15 Sep 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। हजरतगंज के मालवीय मार्ग निवासी नीलू बुधराजा ने बिजनेस पार्टनर नाका के तिलवापुर में रहने वाले पुनीत कुमार अग्रवाल पर किराये के चार लाख रुपये हड़पने और 30 लाख का सामान चोरी करने का आरोप लगाया है। डीसीपी मध्य आशीष कुमार श्रीवास्तव के आदेश पर हजरतगंज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
नीलू के मुताबिक लालबाग स्थित भोपाल हाउस में उनकी दुकान है, जिसे उन्होंने चेतराम पिंडी छोले-भटूरे रेस्टोरेंट में तब्दील किया था। रेस्टोरेंट में पुनीत पार्टनर था। फरवरी 2024 में उनमें और आरोपी में किरायेदारी का इकरारनामा हुआ था। इसके तहत आरोपी को प्रति माह एक लाख रुपये किराया देना तय हुआ था। आरोपी ने अप्रैल से जुलाई तक किराया नहीं दिया।
नीलू के मुताबिक पति ने जब आरोपी से रकम मांगी तो वह आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए पांच अगस्त को रेस्टोरेंट खाली करने और बकाया किराया चार लाख रुपये देने की बात कही। पीड़िता का आरोप है कि एक अगस्त को पुनीत ने चालक से रेस्टोरेंट की चाबी पति के दफ्तर पहुंचा दी। पति जब रेस्टोरेंट पहुंचे तो पता चला कि आरोपी ने 30 लाख का सामान चोरी कर लिया है। आरोपी ने किराया, 60 हजार बिजली बिल व जीएसटी भी नहीं अदा किया और भाग निकला। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक केस दर्ज कर पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी है।