फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Buses will be run on five routes in Holi.

Holi: होली के दिन यात्रियों की सुविधा के लिए पांच रूटों पर चलाई जाएंगी बसें, जारी किए गए टोल फ्री नंबर

Mon, 06 Mar 2023 06:04 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 06 Mar 2023 06:04 PM IST
सार

होली पर पांच रूटों पर बसें चलाई जाएंगी। ये बसें दोपहर बाद चलाई जाएंगी। इस संबंध में टोल फ्री नंबर जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन
Buses will be run on five routes in Holi.
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

यात्रियों की सुविधा के लिए होली पर सिटी बसों का संचालन दोपहर बाद से करने का निर्णय लिया गया है। इससे होली मिलने के लिए आने-जाने वालों को राहत हो जाएगी। बसों की जानकारी लेने के लिए कंट्रोल रूम के नंबर भी साझा किए गए हैं और उन्हें अलर्ट भी किया गया है ताकि शिकायत का त्वरित निस्तारण किया जा सके।

विज्ञापन


लखनऊ सिटी बस ट्रांसपोर्ट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक आरके त्रिपाठी ने बताया कि होली पर दोपहर बाद सिटी बसों की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। इसके लिए पांच रूटों पर बसें चलाई जाएंगी। इसमें चौक, दुबग्गा, चारबाग, महानगर और गोमतीनगर इलाके में इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - फार्म मशीनरी बैंकों के लिए ट्रैक्टरों का तोहफा, योगी बोले- किसानों को 51 हजार करोड़ की सम्मान निधि दी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Polytechnic: पॉलिटेक्निक संस्थानों में प्रवेश के लिए आवेदन आज से, एक मई तक करें आवेदन


रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि होली पर रोडवेज बसों की जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 18001802877 पर कॉल कर सकते हैं। सिटी बस की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 18001805014 पर फोन कर सकते हैं।

यहां भी जानकारी ले सकते हैं यात्री
आलमबाग बस टर्मिनल-9415049544
कैसरबाग बस स्टेशन-9415115343

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed