{"_id":"64057be51bbbb4f73e0d8485","slug":"applications-start-for-entrance-in-polytechnic-form-today-2023-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Polytechnic: पॉलिटेक्निक संस्थानों में प्रवेश के लिए आवेदन आज से, एक मई तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Polytechnic: पॉलिटेक्निक संस्थानों में प्रवेश के लिए आवेदन आज से, एक मई तक करें आवेदन
Mon, 06 Mar 2023 11:06 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 06 Mar 2023 11:06 AM IST
सार
यूपी में पॉलीटेक्निक में बिना लिखित परीक्षा इंडस्ट्रियल सेफ्टी में प्रवेश मिलेगा। वहीं, संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लि 6 मार्च से आवेदन शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
विस्तार
प्राविधिक शिक्षा परिषद से संबंद्ध राजकीय, अनुदानित, पीपीपी व निजी क्षेत्र की पॉलिटेक्निक संस्थाओं की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए सोमवार से आवेदन शुरू हो गए हैं। यह आवेदन प्रक्रिया 6 मार्च से 1 मई तक चलेगी। इसके बाद 1 जून से 5 जून के बीच प्रवेश परीक्षाएं आयोजित होंगी।
विज्ञापन
वहीं, इंडस्ट्रियल सेफ्टी के पीजी डिप्लोमा के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी। इस कोर्स में अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से होगा। अभ्यर्थी विभिन्न कोर्स व जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर विवरण पुस्तिका डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - फार्म मशीनरी बैंकों के लिए ट्रैक्टरों का तोहफा, योगी बोले- किसानों को 51 हजार करोड़ की सम्मान निधि दी
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - कौशल महोत्सव के समापन समारोह में सीएम योगी बोले, दो करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार से जोड़ेंगे
सचिव एफआर खान ने बताया कि इन संस्थानों में एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग, फैशन डिजाइनिंग डिप्लोमा, आफिस मैनेजमेंट एंड लाइब्रेरी साइंस, डिप्लोमा इन बायॉटेक्नॉलाजी, होटल मैनेजमेंट समेत अन्य कोर्स शामिल हैं। अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 200 रुपये और सामान्य व अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 300 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है।
हेल्पलाइन से मिलेगी मदद
सचिव ने बताया कि यदि किसी अभ्यर्थी को आवेदन संबंधी कोई समस्या हो तो वह हेल्पलाइन नंबर 0522-2630667, 2630106 व 2630099 पर संपर्क कर सकते हैं।