फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bus truck collapse in bahraich

चालक को आई नींद सवारियों से भरी बस जा घुसी ट्रक में

Fri, 31 Jul 2015 08:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गायघाट (बहराइच)
ब्यूरो/अमर उजाला,गायघाट (बहराइच) Updated Fri, 31 Jul 2015 08:28 AM IST
विज्ञापन
bus truck collapse in bahraich

शिमला से यात्रियों को लेकर रुपईडीहा जा रही रोडवेज की बस के चालक को गायघाट के निकट झपकी आ गई। चालके झपकी आ जाने पर बस अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे मिनी ट्रक से जा भिड़ी।

विज्ञापन


दुर्घटना के चलते बस में सवार 15 यात्री चोटहिल हुए हैं। उन्हें दूसरी बस से रवाना किया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


शिमला से यात्रियों को लेकर रुपईडीहा के लिए रवाना हुई रुहेलखंड डिपो की बस संख्या यूपी 25 बीटी 2827 गुरुवार सुबह सात बजे के आसपास मोतीपुर थाना क्षेत्र में गायघाट के निकट पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

बस की रफ्तार कम न होती तो होता बड़ा हादसा

bus truck collapse in bahraich

बस जब गायघाट बाजार से आगे बढ़ी तो पुल के निकट चालक मुरादाबाद निवासी योगेंद्र मौर्या को झपकी आ गई। इसके चलते रोडवेज बस अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे मिनी ट्रक से जा टकरायी।

संयोग से बस और मिनी ट्रक दोनों की रफ्तार कुछ कम थी। जिसके चलते एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। इसके चलते दोनों वाहनों की टक्कर में बस में सवार सभी 15 यात्री चोटहिल हुए हैं। वहीं मिनी ट्रक के चालक और खलासी को भी चोटे आई हैं।

दुर्घटना की सूचना पाकर गायघाट हलके के दो सिपाही मौके पर पहुंचे। उन्होंने चोटहिल यात्रियों को लखीमपुर से आ रही बस में बिठाकर रुपईडीहा के लिए रवाना किया। दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed