फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bus service started from Lucknow to Rajasthan and Haryana

यूपी: जयपुर के लिए आज लखनऊ से रवाना हुई बस, दिल्ली के लिए पहले ही हुई शुरुआत

Fri, 11 Sep 2020 12:02 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 11 Sep 2020 12:02 PM IST
विज्ञापन
Bus service started from Lucknow to Rajasthan and Haryana
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ में शुक्रवार को अंतरराज्यीय बस सेवाओं का संचालन शुरू हो गया। आलमबाग बस स्टेशन के अवध डिपो की जनरथ बस जयपुर के लिए आधा दर्जन सवारियों को लेकर रवाना हुई। 2:30 बजे आलमबाग बस स्टेशन से रवाना होने वाली जनरथ बस करीब 1 घंटे देरी से 3:30 बजे रवाना हुई। 

विज्ञापन

 

बस स्टेशन पर ही जयपुर जाने वाले आधा दर्जन यात्री यात्री बड़ी मुश्किल से मिले। इसके अलावा तीन यात्री आगरा तक के लिए बस से भेजे गए।

अवध डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक गोपाल दयाल का कहना है कि काफी समय बाद फिर से बस सेवा शुरू हुई है। ऐसे में अभी यात्रियों को इसके बारे में पूरी जानकारी नहीं हो पाई है। इसी वजह से लोगों ने ऑनलाइन टिकट नहीं बुक कराए। अब लगातार बस का संचालन जारी रहेगा तो यात्री भी मिलने लगेंगे।

विज्ञापन

 

कोरोना से बचाव के लिए बस स्टेशन और बस के अंदर खास दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। बस स्टेशन में प्रवेश करते समय यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाती है। उसके बाद ही अंदर जाने की इजाजत दी जाती है। यात्री जब बस पर पहुंचते हैं तो उन्हें फेस मास्क पहनना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा के लिए दो दिन बाद होगी शुरुआत

वहीं लखनऊ से गुरुग्राम (हरियाणा) की बसों की शुरुआत दो दिन बाद होगाी। जबकि लखनऊ से दिल्ली की बसों का गुरुवार से शुभारंभ हो गया। 

 

यात्री जयपुर और गुरुग्राम के लिए शुक्रवार से ऑनलाइन सीट बुक कर सकते हैं। लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव कुमार बोस ने बताया की राजस्थान के लिए लखनऊ सहित अन्य शहरों से बसों का शुभारंभ सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, जिनका शुक्रवार से संचालन होने लगा। 

 

उधर, गुरुवार को साधारण सेवा की 12 बसें दिल्ली रवाना हुईं। लखनऊ से दिल्ली तक का 630 किराया चुकाना पड़ा। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि आलमबाग से आनंद विहार तक रोजाना दोपहर तीन बजे स्कैनिया बस रवाना होगी, जिसका किराया 1309 रुपये होगा। 

 

वापसी में आनंद विहार से अगले दिन दोपहर तीन बजे चलकर रात 11 बजे लखनऊ पहुंचगी। आलमबाग से जयपुर रोजाना दोपहर ढाई बजे एसी जनरथ बस रवाना होगी, जिसका किराया 1168 रुपये होगा, वहीं शाम छह बजे साधारण बस रवाना होगी, किराया 630 रुपया और शाम सात बजे वोल्वो रवाना होगी, जिसका किराया 1552 रुपये होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed