फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bus fare increase in uttar pradesh

यूपी में बढ़ा बसों का किराया, जानिए कितना हुआ अब?

Wed, 08 Jul 2015 01:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Wed, 08 Jul 2015 01:14 PM IST
विज्ञापन
Bus fare increase in uttar pradesh

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने कर्मचारियों की जेब भरने के लिए जनता की जेब काटने की तैयारी शुरू कर दी है। परिवहन निगम इसके लिए एक पैसा प्रति किमी बस सफर महंगा करने जा रहा है।

विज्ञापन


संभावना है कि अगस्त से यात्रियों को बढ़ा किराया चुकाना पड़ेगा।परिवहन निगम ने कर्मियों को बाकी महंगाई भत्ते की सात फीसदी किस्त का भुगतान शुरू कर दिया है। इससे प्रति माह 2.32 करोड़ रुपये का बोझ पड़ा है।
विज्ञापन


परिवहन निगम ने इसके लिए अगस्त से एक पैसा प्रति किमी साधारण एवं लग्जरी बस का किराया बढ़ाने का फैसला किया है। निदेशक मंडल से किराया बढ़ाने की मंजूरी लेने के लिए प्रस्ताव तैयार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निदेशक मंडल की 21 जुलाई को होने वाली बैठक में प्रस्ताव की मंजूरी के बाद राज्य परिवहन प्राधिकरण को भेजा जाएगा। राज्य परिवहन प्राधिकरण की बैठक में मंजूरी की मुहर लगने के बाद किराया लागू होगा।

आठ साल में रिटायर होगी बस

Bus fare increase in uttar pradesh

परिवहन निगम की बस अब छह के बजाय आठ साल में रिटायर होगी। निदेशक मंडल से बस की समय सीमा बढ़ाने का भी प्रस्ताव तैयार हो रहा है।

मंजूरी मिली बस दो शर्तों पर रिटायर होगी। पहली बस आठ साल पुरानी हो गई हो और दूसरी उसने 10 लाख किमी की दूरी तय की हो। वर्तमान में बस 6 साल या 8 लाख किमी की दूरी पूरी करने पर रिटायर हो रही है।

परिवहन निगम ने कंपनियों से तैयार बस खरीदने का फैसला किया है। निदेशक मंडल के समक्ष इसका प्रस्ताव पेश होगा। प्रस्ताव पास होने पर निगम कंपनियों को ही चेसिस खरीदने और तैयार करने का ठेका देगा। वर्तमान में परिवहन निगम बस की चेसिस खरीद कर कंपनी को बनाने का ठेका देता है।

उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक मुकेश कुमार मेश्राम ने बताया कि परिवहन निगम को शासन ने साल में दो बार जनवरी एवं जुलाई में वेतन बढ़ोतरी से पड़ने वाले बोझ से निपटने के लिए किराया बढ़ाने का अधिकार दे रखा है।

जुलाई में एक पैसा प्रति किमी किराया बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार हो रहा। इसके प्रभावी होने पर 100 किमी तक सफर करने वालों को एक रुपया अधिक किराया चुकाना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed