फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bus drivers will have to put their family photo on dashboard.

UP: रोडवेज के बस ड्राइवरों को डैशबोर्ड पर रखनी होगी परिवार की फोटो, अफसरों के लिए चुनौती बना आदेश

Fri, 19 Apr 2024 12:05 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 19 Apr 2024 12:05 AM IST
सार

अफसरों के लिए बस के डैशबोर्ड पर ड्राइवरों की परिवार सहित फोटो लगवाना चुनौती बन गया है। ड्राइवरों की ड्यूटी बदलते रहने से भी आदेश लागू करवाना मुश्किल हो रहा है।

विज्ञापन
Bus drivers will have to put their family photo on dashboard.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए बसों के डैशबोर्ड पर ड्राइवर के परिवार की फोटो लगाने की व्यवस्था अफसरों के लिए चुनौती बन गई है। चूंकि ड्राइवरों की ड्यूटी बदलती रहती है, इसलिए बस ड्राइवरों को परिवार की फोटोफ्रेम साथ में रखने को कहा जा रहा है। ड्यूटी के अनुसार बस में फोटोफ्रेम लगाना होगा।

विज्ञापन


यह व्यवस्था रोडवेज के 12 हजार बसों में की जानी है, जिसे लेकर अफसरों ने माथापच्ची शुरू कर दी है। हालांकि यह व्यवस्था लागू करना उनके लिए किसी चुनौती से कम नहीं है।
विज्ञापन


परिवहन निगम के जनसंपर्क अधिकारी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि परिवहन आयुक्त की ओर से दिशानिर्देश आ गए हैं। इस संबंध में जल्द ही निगम के प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर की अध्यक्षता में क्षेत्रीय अधिकारियों की बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें बस चालकों की ड्यूटी के दौरान परिवार की तस्वीर लगाने को लेकर दिशानिर्देश दिए जाएंगे। 15 दिनों के अंदर सभी ड्राइवरों को परिवार की तस्वीर लगानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed