{"_id":"654557d314402a39540e8052","slug":"bus-caught-fire-passengers-jumped-out-breaking-glass-lucknow-news-c-13-lko1012-478517-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बस में लगी आग, शीशा तोड़ कूदे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बस में लगी आग, शीशा तोड़ कूदे यात्री
विज्ञापन
लखनऊ। चारबाग बस अड्डे पर शुक्रवार दोपहर गोरखपुर जाने के लिए तैयार बस में इंजन स्टार्ट होते ही आग लग गई। बस में धुआं भरने से घबराए यात्रियों ने पीछे का शीशा तोड़ा और कूदकर जान बचाई। हादसे के वक्त बस में 25 यात्री सवार थे।
मामला शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे का है। हैदरगढ़ डिपो की बस (यूपी 78 एफएन 1764) गोरखपुर जाने के लिए तैयार थी। उसमें 25 यात्री सवार थे। परिचालक और यात्रियों की तलाश में था। बस रवानगी का समय हुआ तो ड्राइवर ने चाबी लगाकर सेल्फ ऑन किया। स्टार्ट होते ही बस के इंजन में आग लग गई।
चंद सेकेंड में बस में धुआं भर गया। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। बस में आगे की तरफ अधिक धुआं भरा होने के कारण यात्री पीछे का शीशा तोड़कर बाहर कूदने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने भी कुछ यात्रियों को उतारा। फायर कंट्रोल रूम में सूचना दी गई। हालांकि चालक व परिचालक ने चंद मिनट में ही आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
रोडवेज प्रशासन का कहना है कि शॉर्ट-सर्किट से बस में आग लगी थी। सभी यात्री सकुशल हैं। किसी को भी चोट नहीं आई है। मामले की जांच कराई जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
रोडवेज बसों में आए दिन शिकायतें आ रही हैं। हादसे भी हो रहे हैं मगर अफसरों के पास कमरे से निकलकर वर्कशॉप जाकर निरीक्षण करने का समय तक नहीं है। हालांकि, वर्कशॉप में मैकेनिकों की कमी है। इनके 78 प्रतिशत पद रिक्त हैं। फिर भी अफसरों की सख्ती से हालात बेहतर हो सकते हैं।