फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bus burn tragedy in amethi

कैसे हुआ अमेठी में बस जलने का दर्दनाक हादसा?

Wed, 22 Apr 2015 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमेठी
ब्यूरो/अमर उजाला, अमेठी Updated Wed, 22 Apr 2015 09:19 AM IST
विज्ञापन
bus burn tragedy in amethi

इलाहाबाद-फैजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित संसारीपुर गांव के पास मंगलवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे फैजाबाद डिपो की बस में आग लगने से नौ यात्री जिंदा जल गए।

विज्ञापन


गंभीर रूप से झुलसे यात्रियों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। बस में पांच किलोग्राम के दो सिलेंडर भी रखे गए थे। हादसे के दौरान यात्रियों ने सिलेंडर नीचे फेंक दिया था।
विज्ञापन


फैजाबाद से मंगलवार की सुबह करीब सात बजे परिवहन निगम की फैजाबाद डिपो की बस यूपी 42-एटी 0585 यात्रियों को लेकर इलाहाबाद के लिए निकली थी।

बस तकरीबन साढ़े नौ बजे अमेठी जिले के पीपरपुर थाना क्षेत्र के संसारीपुर गांव के पास पहुंची थी कि बस में बैठी आशा गुप्ता निवासी बस्ती फैजाबाद ने चालक की सीट के नीचे से धुआं उठता देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग देख भाग निकला ड्राइवर

bus burn tragedy in amethi

आशा ने चालक अनिल कुमार सिंह को इसकी जानकारी दी। आग देख चालक बस को हाईवे किनारे खड़ी कर नीचे कूद गया। देखते ही देखते पूरी बस आग का गोला बन गई।

आग से बस में बैठे यात्रियों में भगदड़ मच गई। यात्रियों की चीख-पुकार पर गांव वाले भी वहां पहुंच गए और बचाव कार्य में लग गए।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम के साथ ही जिला प्रशासन को दी। बावजूद मौके पर कोई मदद को नहीं पहुंचा।

ग्रामीणों ने घटना की सूचना सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र त्रिसुंडी के जवानों को दी। मौके पर पहुंचे सीआरपीएफ के जवानों ने पानी भरे टैंकर व फायर किट से आग को काबू किया।

पहचान में नहीं आ रहे थे शव

bus burn tragedy in amethi

शव इतनी बुरी तरह झुलस गए थे कि महिला और पुरुष का अंतर करना मुश्किल था। ग्रामीणों ने प्राइवेट वाहनों को रोककर उससे झुलसे लोगों को जिला अस्पताल सुल्तानपुर और प्रतापगढ़ भेजा।

जिलाधिकारी अमेठी जगतराज त्रिपाठी, एसपी हीरालाल पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने बस से सात लोगों के शवों को बाहर निकाला।

शवों को जिला अस्पताल सुल्तानपुर के मर्च्यूरी में रखा गया है। शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
 
जिलाधिकारी अमेठी जगतराज त्रिपाठी ने बताया कि शवों की पहचान नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम के बाद विसरा सुरक्षित रखा जाएगा।

शवों की डीएनए जांच कराई जाएगी। अमेठी जिला मुख्यालय पर कंट्रोल रूम बनाया गया है। 05368-244300 पर दुर्घटना संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed