बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र में बहराइच मार्ग पर दुर्गापुर गांव के पास ओवरटेक करने के चक्कर में बस व बोलेरो में आमने-सामने हुई टक्कर में दो महिलाओं समेत 10 लोगों की जान चली गई।
घने कोहरे के चलते हुए हादसे में दो घायलों का सीएचसी में इलाज चल रहा है। सभी मृतक फैजाबाद के रुदौली थाना क्षेत्र के जमुनियामऊ गांव निवासी थे और बहराइच स्थित मसऊद गाजी की दरगाह जा रहे थे। (हादसे के बाद बस)
रामनगर थाना क्षेत्र में बहराइच मार्ग पर दुर्गापुर गांव के समीप बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे लखनऊ की ओर जा रही अवध डिपो की बस व बोलेरो में जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो सवार आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं एक युवक ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। (घटनास्थल पर डीएम व एसएसपी।)
मृतकों में बोलेरो चालक फहीम (20) पुत्र शमीम निवासी रुदौली फैजाबाद, अजमतुल (50) पत्नी अताउल्ला, एनएम जबी (11) पुत्री एनुल, जहीर (50) पुत्र शौकत, मनु (18) पुत्री जहीर, रुखसार (17) पुत्री जहीर, मुस्तरी (50) पत्नी इस्लाम, जैनुल (40) पुत्र अताउल्ला व अब्दुल रऊफ (50) पुत्र असदउल्ला सभी निवासी ग्राम जमुनियामऊ थाना रुदौली जनपद फैजाबाद के थे।
हादसे में आरिफ (10) पुत्र जैनुल गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई।