फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Burn transformer in Indiranagar, people demonstrated

इंदिरानगर में ट्रांसफार्मर जला, लोगों का प्रदर्शन

Wed, 21 May 2014 02:39 AM IST
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 21 May 2014 02:39 AM IST
विज्ञापन
Burn transformer in Indiranagar, people demonstrated

इंदिरानगर के शिवाजीपुरम में मंगलवार को दोपहर में ओवर लोडिंग के चलते ट्रांसफार्मर जल गया।

विज्ञापन


लोगों ने इलाकाई इंजीनियरों से लेकर कॉल सेंटर तक शिकायत दर्ज कराई पर कोई सुनवाई नहीं हुई।

इसके विरोध में लोगों ने प्रदर्शन किया और उपकेंद्र की ओर कूच किया, तो साढ़े पांच घंटे के बाद वैकल्पिक तरीके से बिजली चालू करने के लिये ट्राली  ट्रांसफार्मर को लगाया गया।

शिवाजीपुरम के विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि दोपहर 12 बजे धूं-धूं कर  ट्रांसफार्मर जल गया।

इससे करीब ढाई सौ घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसकी उपकेंद्र की शिकायत की गई तो पूरे फीडर को बंद कर दिया गया।

बाद में दमकल ने आग को बुझाया तो एक घंटे के बाद जले ट्रांसफार्मर को अलग करके फीडर को चालू किया गया।

इलाके के एसडीओ एवं जेई से शिकायत करने के बाद बंद बिजली को चालू करने का कोई प्रयास नहीं किया गया।

विरोध में लोगों ने प्रदर्शन कर जब उपकेंद्र का घेराव करने चल पड़ें तो शाम तक बिजली चालू करने का आश्वासन दिया।

विजय ने बताया कि शाम 5:30 बजे ट्राली  ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली को चालू किया गया।

इंजीनियरों की लापरवाही से लोग प्रचंड गर्मी में पसीना बहाता रहे।

दूसरी तरफ सुशील कुमार बच्चा ने बताया कि आए दिन ओवर लोडिंग के कारण ट्रांसफार्मर जल रहे हैं लेकिन उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर नहीं लगाया जा रहा है।

विजय ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने की कॉल सेंटर के टॉल फ्री नंबर 18001800440 पर शिकायत दर्ज कराई।

जब तीन घंटे के बाद भी  वैकल्पिक ट्रांसफार्मर की व्यवस्था नहीं की गई।

तो विजय ने कॉल सेंटर में ऑपरेटर से शिकायत नंबर मांगा तो उनको नहीं बताया गया।

दोबारा टॉल फ्री नंबर से कॉल करने पर ऑपरेटर ने बात नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed