फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bundelkhand to be a saperate state before 2019.

'2019 से पहले अलग राज्य बन जाएगा बुंदेलखंड'

Sun, 20 Dec 2015 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 20 Dec 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन
Bundelkhand to be a saperate state before 2019.

अलग बुंदेलखंड राज्य के लिए अरसे से झंडा उठाए फिल्म अभिनेता राजा बुंदेला का कहना है कि इसकी संभावनाएं अब अगले दो साल के लिए लगभग समाप्त हो चुकी हैं।

विज्ञापन


अलग बुंदेलखंड अब हमें 2017 के विधानसभा चुनावों के बाद ही मिल सकता है, लेकिन पूरी उम्मीद है कि यह 2019 से पहले हो जाएगा। शनिवार को एक प्रमोशनल टूर पर लखनऊ पहुंचे राजा बुंदेला ने अलग बुंदेलखंड को लेकर पत्रकारों से यह बात कही।
विज्ञापन


कैसरबाग के राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में हुई प्रेस वार्ता में राजा बुंदेला ने कहा कि इस बारे में मौजूदा राज्य सरकार का रवैया बड़ा ही उदासीन है, लेकिन केंद्र सरकार सकारात्मक रुख दिखा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिनेता ने दावा किया कि भले ही उप्र सरकार अभी पूरे मसले पर ठंडा रुख दिखा रही है, लेकिन 2017 के विधानसभा चुनावों से पहले इस मुद्दे पर दांव चल सकती है।

प्रदेश के अन्य दलों की भी इसमें दिलचस्पी

Bundelkhand to be a saperate state before 2019.

वहीं, केंद्र सरकार के रुख से ऐसा लग रहा है कि वह बुंदेलखंड वालों का दर्द जरूर समझेगी। इसमें थोड़ा समय लग सकता है। बीते दिनों उन्होंने इसे लेकर गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की है।

बोडोलैंड, गोरखालैंड, विदर्भ, पूर्वांचल और बुंदलेखंड की मांग को लेकर भी लोगों ने अपना पक्ष रखा।

बुंदेला ने बताया कि इस मसले पर वह जनवरी में प्रधानमंत्री मोदी से मिलकर अपनी बात रखेंगे कि कैसे धीरे-धीरे बुंदलेखंड के तमाम लोग पलायन कर रहे हैं।

दो दशकों से भी ज्यादा समय से अलग बुंदेलखंड राज्य की पैरवी कर रहे अभिनेता ने कहा, प्रदेश के अन्य दलों की इसमें दिलचस्पी से 2017 के बाद नया राज्य बनने की संभावना प्रबल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed