{"_id":"62f13bb2ab771a7fe127fe67","slug":"bundelkhand-expressway-proposal-will-be-sent-to-the-government-for-toll-due-to-being-four-lane-rates-will-h","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे : टोल के लिए शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव, फोरलेन होने के कारण नए सिरे से तय होंगी दर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे : टोल के लिए शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव, फोरलेन होने के कारण नए सिरे से तय होंगी दर
Mon, 08 Aug 2022 11:04 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 08 Aug 2022 11:04 PM IST
सार
यूपीडा के बाकी दोनों आगरा-लखनऊ और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे छह लेन हैं और इस चौड़ाई के एक्सप्रेसवे पर टोल के लिए एकसमान नीति पहले से लागू है।
विज्ञापन
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर टोल की दरें तय करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। यूपी में पहला फोरलेन एक्सप्रेसवे होने के कारण इसके लिए नए सिरे से दरें तय करनी होंगी।
विज्ञापन
यूपीडा के बाकी दोनों आगरा-लखनऊ और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे छह लेन हैं और इस चौड़ाई के एक्सप्रेसवे पर टोल के लिए एकसमान नीति पहले से लागू है। अन्य दोनों एक्सप्रेसवे की तरह ही बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भी टोल में 25 प्रतिशत छूट दिए जाने पर सहमति बन चुकी है। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे ट्रैफिक खोल दिया गया है लेकिन अभी टोल टैक्स नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन
इस एक्सप्रेसवे पर संभावित ट्रैफिक को देखते हुए इसे फोरलेन ही बनाया जा सकता था। इसलिए इस पर फोरलेन के हिसाब से टोल टैक्स की दरों के लिए नए सिरे से प्रस्ताव कैबिनेट को भेजना होगा। निर्माणाधीन गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे भी फोरलेन है, इसलिए भविष्य में ये दरें वहां भी लागू हो सकेंगी।
विज्ञापन