{"_id":"62aa31a5b4e8a75700471977","slug":"bundelkhand-expressway-pm-modi-will-inaugurate-in-the-second-week-of-july-industrial-development-minister-nandi-gave-instructions","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे : जुलाई के दूसरे सप्ताह में पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण, औद्योगिक विकास मंत्री नंदी ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे : जुलाई के दूसरे सप्ताह में पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण, औद्योगिक विकास मंत्री नंदी ने दिए निर्देश
Thu, 16 Jun 2022 12:53 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 16 Jun 2022 12:53 AM IST
सार
यूपीडा दफ्तर में हुई बैठक में नंदी ने निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे की प्रगति व संचालित एक्सप्रेसवे से हो रही आय की समीक्षा की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जुलाई के दूसरे सप्ताह में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे। औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने बुधवार को आयोजित यूपीडा की बैठक में अधिकारियों को एक्सप्रेसवे के भव्य लोकार्पण समारोह की तैयारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
यूपीडा दफ्तर में हुई बैठक में नंदी ने निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे की प्रगति व संचालित एक्सप्रेसवे से हो रही आय की समीक्षा की। इस दौरान यूपीडा के सीईओ अवनीश अवस्थी ने यूपीडा में तैनात कर्मचारियों, रिक्त पदों, संविदा आउटसोर्सिंग से भरे गए पदों, आय-व्यय विवरण, सभी एक्सप्रेसवे के निर्माण और डिफेंस कॉरिडोर की रिपोर्ट पेश की।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कोविड काल में टोल एजेंसी को वर्ष 2021-22 में 26 करोड़ रुपये का घाटा आया है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर माइनिंग शुल्क बढ़ जाने के कारण 52 करोड़ की लायबिलिटी आई है। इस पर विचार करना है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे में मिट्टी का कार्य 61 प्रतिशत और कुल कार्य 48 प्रतिशत पूर्ण हो गया है। उन्होंने बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे के लिए 93 प्रतिशत जमीन का अधिग्रहण हुआ है और परियोजना को पर्यावरण मंजूरी मिल गई है।