{"_id":"685b90fcfdeac6405803b5d7","slug":"bumper-recruitment-nursing-posts-pgi-know-application-process-important-information-here-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"PGI Recruitment : पीजीआई में नर्सिंग समेत 1397 पदों पर भर्ती शुरू, यहां देखें- आवेदन प्रक्रिया और पूरी डिटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PGI Recruitment : पीजीआई में नर्सिंग समेत 1397 पदों पर भर्ती शुरू, यहां देखें- आवेदन प्रक्रिया और पूरी डिटेल
Wed, 25 Jun 2025 01:25 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 25 Jun 2025 01:25 PM IST
सार
संजय गांधी पीजीआई लखनऊ में नर्सिंग समेत कुल 1397 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार 18 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सभी भर्तियां सीबीटी के जरिए होंगी।
विज्ञापन
पीजीआई में 1397 पदों पर भर्ती शुरू।
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संजय गांधी पीजीआई में नर्सिंंग समेत अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तारीख 18 जुलाई है। भर्ती संबंधी विस्तृत जानकारी वेबसाइट www.sgpgims.org.in पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
पीजीआई में नर्सिंग के 1200 पदों के साथ ही कुल 1397 पदों पर भर्ती होनी है। संस्थान की वेबसाइट पर आवेदन का लिंक दे दिया गया है। संस्थान की ओर से जारी विज्ञापन के तहत नर्सिंग के 1200 पदों के साथ ही जूनियर अकाउंट ऑफिसर के छह, टेक्निकल ऑफिसर सीडब्ल्यूएस बायोमेडिकल के एक, न्यूक्लियर मेडिसिन टेक्नोलाॅजिस्ट के सात, स्टोर कीपर के 22, मेडिकल सोशल सर्विस ऑफिसर ग्रेड-2 के दो, सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट के 32, स्टेनोग्राफर के 64, सीएसएसडी असिस्टेंट के 20, ड्राफ्टमैन के एक और हाॅस्पिटल अटेंडेंट के 43 पदों पर भर्ती होनी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- UP Monsoon Alert: अगले 24 घंटे के अंदर पूरे प्रदेश में सक्रिय हो जाएगा मानूसन, आज इन जिलों भारी बारिश का अलर्ट जारी
विज्ञापन
इन पदों पर नियमानुसार आरक्षण लागू होगा। सामान्य और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क जीएसटी समेत 1180 और अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 708 रुपये होगा।
ये भी पढ़े- प्राथमिक स्कूलों में ट्रांसफर: जिले के अंदर तबादले के लिए 63646 पद उपलब्ध, आज से शिक्षक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
अंग्रेजी माध्यम से कंप्यूटर आधारित होगा टेस्ट
सभी पदों पर भर्ती कंप्यूटर आधारित टेस्ट के आधार पर होगी। भाषा का माध्यम अंग्रेजी रहेगा। ग्रुप-घ के अभ्यर्थियों को इससे छूट मिलेगी। इसका सिलेबस पीजीआई की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। परीक्षा लखनऊ के साथ ही देशभर के चुनिंदा शहरों में होगी।