फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bully killed a man for 200 rupees in gambling in lucknow

लखनऊ : जुआ में दो सौ रुपये के लेनदेन को लेकर दबंग ने की युवक की हत्या

Wed, 30 Oct 2019 10:34 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Wed, 30 Oct 2019 10:34 AM IST
विज्ञापन
bully killed a man for 200 rupees in gambling in lucknow
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
दिवाली पर जुआ खेलने के दौरान दो सौ रुपये के लेनदेन को लेकर एक दबंग ने युवक की हत्या कर दी। घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया पर वह भागने में कामयाब हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों की मदद से युवक को ट्रॉमा सेंटर ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत करार दिया।
विज्ञापन


घुरघुरी तालाब चौकी क्षेत्र के जलियामऊ में रविवार रात ग्रामीण जुआ खेल रहे थे। मंजू उर्फ कल्लू रावत दो सौ रुपये ज्ञान रावत से हार गया था। ज्ञान के रुपये मांगने पर कल्लू ने बाद में देने की बात कही। इसको लेकर दोनों में विवाद हो गया। बात बढ़ने पर दोनो में मारपीट होने लगी। ज्ञान ने कल्लू को  पीट पीट कर मरणासन्न कर दिया। आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीण पहुंचे तब तक आरोपी भागने में सफल रहा।  
विज्ञापन


ग्रामीणों की जानकारी पर पहुंची पुलिस घायल को ट्रॉमा सेंटर ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत करार दिया। प्रधान कैलाश ने बताया कि रात नौ बजे जवाहर के यहां जुआ हो रहा था। वहीं विवाद में कल्लू की मौत हो गई। कल्लू राजाजीपुरम में रहकर एक निजी स्कूल में सफाई कर्मी का काम करता था। दो माह पहले ही वह गांव में रहने आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई संजय ने बताया कि कल्लू अविवाहित था। परिवार में चार भाई संजय, अंकित, बुद्धा और पच्चू हैं। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद मिश्र ने बताया कि भाई संजय की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस ने अपनी मौजूदगी में सोमवार दोपहर बाद अंतिम संस्कार कराया।

पुलिस की शह पर बागों में चलते हैं अड्डे

घुरघुरी तालाब चौकी क्षेत्र में कई स्थानों पर जुआ के अड्डे चलते हैं। जिसकी कई बार ग्रामीणों ने शिकायत की पर कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस की शह पर जुआ होता है। घुरघुरी चौकी क्षेत्र में जुआ बड़े पैमाने पर चल रहा है। आसपास के बागों में जुआ के फड़ बिछते हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इन जुआ के अड्डों की शिकायत पुलिस से कई बार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed