फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   bullies shot soldier at panchayat over conflict of mobile charging issue in gonda

मोबाइल चार्जिंग को लेकर हुआ था विवाद, भरी पंचायत में दबंगों ने सैनिक को मारी गोली

Wed, 09 Oct 2019 09:37 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा Published by: Amulya Rastogi Updated Wed, 09 Oct 2019 09:37 PM IST
सार

  • तीन दिन पूर्व मोबाइल चार्जिंग को लेकर हुआ था विवाद
  • विवाद के निपटारे के लिए बुलाई गई थी पंचायत
  • छत्तीसगढ़ में है तैनाती, छुट्टी पर आया था घर

विज्ञापन
bullies shot soldier at panchayat over conflict of mobile charging issue in gonda
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोंडा के परसपुर थाना क्षेत्र के बलदेव पंडित पुरवा गांव में मंगलवार को भरी पंचायत में सेना के एक जवान को दबंगों ने गोली मार दी। गोली चलने से पंचायत में भगदड़ मच गई। ग्रामीणों ने हमलावरों को खदेड़ा तो वह भाग निकले। भाग रहे हमलावरों की बाइक मौके पर ही छूट गई। 

विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल जवान को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से डॉक्टरों ने उसे आर्मी कमांड हास्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से चार मोटरसाइकिल बरामद की हैं। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। घटना का कारण तीन दिन पहले हुए मोबाइल चार्जिंग के विवाद को बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


परसपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव का रहने वाला शिवबक्श सिंह उर्फ  सिब्बू (23) छत्तीसगढ़ में सेना में तैनात है। रविवार को वह छुट्टी पर गांव आया था। गांव में तीन दिन पहले मोबाइल चार्जिंग को लेकर कुछ लोगों से उसका विवाद हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले को सुलझाने के लिए मंगलवार को बलदेव पंडितपुरवा गांव में पंचायत बुलाई गई थी। दोनों पक्षों के लोग पंचायत में मौजूद थे। पंचायत में दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामले को खत्म कराने का प्रयास किया जा रहा था। इसी बीच बात इतनी बढ़ गई कि एक पक्ष के लोगों ने सेना के जवान शिवबक्श उर्फ  सिब्बू को गोली मार दी। 

गोली सिब्बू के पेट में लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली चलने से पंचायत में भगदड़ मच गई। ग्रामीणों ने हमला करने वाले लोगों को ललकारा तो वे भागने लगे।

इस भगदड़ में हमलावर पक्ष की कई मोटरसाइकिलें मौके पर छूट गईं। सिब्बू के परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए उसे लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ से सिब्बू को आर्मी कमांड हास्पिटल भेज दिया गया है। 

गोली चलने की सूचना पर क्षेत्राधिकारी जितेंद्र दूबे व परसपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से चार बाइक बरामद की हैं। साथ ही इस मामले मे तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। एसओ बीएन सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इस संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

बलदेव पंडित पुरवा गांव में हुए घटना को देखते हुए सतर्कता बरती जा रही है। सैनिक के परिवारीजनों से तहरीर लेने का प्रयास किया जा रहा है। तहरीर के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तार की जाएगी। एसओ को सैनिक के घरवालों से लगातार संपर्क में बने रहने का निर्देश दिया गया है।
- आरके नैयर, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed