फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bullies riding a BMW attacked a B.Tech student with a knife

Lucknow News: बीएमडब्ल्यू सवार दबंगों ने बीटेक छात्र पर चाकू से किए वार

Sun, 26 Jan 2025 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 26 Jan 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Bullies riding a BMW attacked a B.Tech student with a knife
घायल छात्र अमन।
लखनऊ। समिट बिल्डिंग के पास शनिवार को मामूली विवाद में बाइक व बीएमडब्ल्यू सवार नौ लोगों ने चिनहट के कंचनपुर मटियारी निवासी बीटेक छात्र अमन दूबे पर चाकू से कई वार किए। विभूतिखंड पुलिस ने छात्र को लोहिया अस्पताल पहुंचाया, वहां उसकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन


मूलरूप से सिद्धार्थनगर के उस्काबाजार निवासी प्रभाकर दुबे परिवार के साथ रहते हैं। उनका बेटा अमन राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी में बीटेक प्रथम वर्ष का छात्र है। शनिवार शाम करीब चार बजे वह साथी निशल यादव के साथ स्कूटी की सर्विसिंग कराने लालबाग जा रहा था। मटियारी में साइड देने को लेकर बाइक सवार तीन लोगों से उसका विवाद हो गया। तीनों के चेहरे कपड़े से ढंके थे। तीनों हाथापाई करने लगे। लोगों के बीच-बचाव करने पर आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपियों ने छात्र का पांच किलोमीटर तक पीछा किया और समिट बिल्डिंग के पास ओवरटेक कर रोक लिया। तभी पीछे से आरोपियों के छह अन्य साथी भी बीएमडब्ल्यू से आ धमके। यह देखकर निशल भाग निकला। आरोपियों ने छात्र को पीटा फिर चाकू से पीठ पर कई वार कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी की एस्कॉर्ट ने रोकने का किया प्रयास
चर्चा है कि घटना के समय वहां से एक पुलिस अधिकारी एस्काॅर्ट के साथ गुजर रहे थे। भीड़ देखकर घटनास्थल पर पुलिस अधिकारी रुक गए। यह देख आरोपी भागने लगे। एस्कॉर्ट ने जब आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की तो उन्होंने कार के गेट लॉक कर लिए। इसके बाद आरोपी दूसरी गाड़ी को टक्कर मारते हुए भाग निकले। डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह के मुताबिक केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed