फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bullies, irritated by honking, hit the car driver's head

Lucknow News: हॉर्न बजाने से चिढ़े दबंगों ने कार चालक का सिर फोड़ा

Sat, 01 Feb 2025 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 01 Feb 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Bullies, irritated by honking, hit the car driver's head
हॉर्न बजाने से चिढ़े दबंगों ने कार चालक का सिर फोड़ा
लखनऊ। आशियाना में मंगलवार रात हॉर्न बजाने से चिढ़े दबंगों ने कार चालक रायबरेली के हरचंदपुर निवासी वीरेंद्र सिंह पर ईंट से कई वार कर दिए। जब ट्रांसपोर्टर अपने चालक को बचाने पहुंचा तो आरोपियों ने उनकी भी पिटाई कर दी। पुलिस ने वीरेंद्र को पीजीआई के एपेक्स ट्राॅमा सेंटर पहुंचाया, जहां वह तीन से बेहोश हैं। पुलिस पर हल्की धारा में कार्रवाई करने का आरोप है।
विज्ञापन


वीरेंद्र आशियाना सेक्टर आई निवासी ट्रांसपोर्टर अमनप्रीत सिंह के की कार चलाते हैं। अमन प्रीत के मुताबिक मंगलवार देर रात वह परिवार के साथ कार से लौट रहे थे। गली में कल्लू, रिंकू कुमार, चिंटू व दो अज्ञात युवक सड़क पर उपद्रव कर रहे थे। चालक वीरेंद्र ने हॉर्न बजाकर हटने को कहा। इस पर आरोपी उग्र हो गए और दूसरी गली से जाने का दबाव बनाने लगे। विरोध पर आरोपियों ने वीरेंद्र को खींचकर बाहर निकाल लिया और ईंट से सिर पर कई वार कर दिए। वीरेंद्र बुरी तरह से लहूलुहान हो गए और बेहोश होकर गिर पड़े।
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टर के परिजनों से की अभद्रता

अमनप्रीत का आरोप है कि आरोपियों ने भागते समय उनके घरवालों से अभद्रता की। इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह के मुताबिक आरोप निराधार हैं। तहरीर के आधार पर पांच के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद धाराओं में परिवर्तन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed