फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bulldozer started on illegal occupation

Lucknow News: अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर

Thu, 11 Jan 2024 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 11 Jan 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer started on illegal occupation
रायबरेली। शहर क्षेत्र में प्रापर्टी डीलरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने नगर पालिका की जमीन पर कब्जा करके अवैध तरीके से निर्माण कार्य कर लिया। शिकायत मिलने पर बुधवार को पालिका की टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी से अवैध निर्माण को ढहा दिया। इससे प्रापर्टी डीलरों में हड़कंप है।
विज्ञापन


नगर क्षेत्र के चकअहमदपुर नजूल में महानंदपुर के पास नगर पालिका की एक बीघा जमीन है, जिसकी मौजूदा समय में करीब दो करोड़ रुपये कीमत है। प्रापर्टी डीलरों ने पालिका की जमीन पर कब्जा करते हुए बाउंड्री करा ली। शिकायत मिलने पर अफसरों ने इसे गंभीरता से लिया।
विज्ञापन

पालिका के अधिशासी अधिकारी स्वर्ण सिंह ने दोपहर में लेखपाल श्रीकांत त्रिपाठी, पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और जेसीबी से अवैध निर्माण को ढहवा दिया। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि जमीन पर किन लोगों ने कब्जा कर रखा था, इस बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिका की जमीन पर अवैध निर्माण कार्य करने वाले लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। फिलहाल जमीन को अवैध कब्जेदारों से मुक्त करा दिया गया है। पालिका के कर्मचारियों को जमीन पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed