फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bulandshahr district commandant Mukesh suspended in home guard salary scam

होमगार्ड वेतन घोटालाः बुलंदशहर के जिला कमांडेंट निलंबित, ड्यूटी लगाने के लिए लेता था दो हजार रुपये

Thu, 21 Nov 2019 09:29 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 21 Nov 2019 09:29 PM IST
विज्ञापन
Bulandshahr district commandant Mukesh suspended in home guard salary scam
होमगार्ड सैलरी स्कैम - फोटो : अमर उजाला

होमगार्ड विभाग में ड्यूटी घोटाला अभी ठंडा भी नहीं पड़ने पाया था कि होमगार्ड विभाग में ही बुलंदशहर में ड्यूटी लगाने के लिए धन उगाही की बात सामने आई है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए शासन ने बुलंदशहर के जिला कमांडेंट मुकेश को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन

    
होमगार्ड महकमे के कमांडेंट जनरल गोपाल लाल मीणा ने बताया कि भ्रष्टाचार के आरोप में बुलंदशहर के जिला कमांडेंट मुकेश को भी निलंबित कर दिया गया है और विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। 
विज्ञापन


मुकेश पर ड्यूटी लगाने के नाम पर 1500 से 2000 रुपये लेने का आरोप लगा था। इसकी स्थानीय स्तर पर इसकी जांच कराई गई जिसके बाद शासन ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया किजीएल मीना ने बताया कि होमगार्ड महकमे में भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टालरेंस की नीति पर काम किया जा रहा है। होमगार्ड ड्यूटी में घोटाले से संबंधित मामलों में अब तक होमगार्ड महकमे से जुड़े छह लोगों को जेल भेजा जा चुका है।

    
वहीं सूत्रों का कहना है कि अलीगढ़ और मेरठ के मंडलीय कमांडेंट के निलंबन की कार्रवाई मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद ही हो सकती है। इसकी पत्रावली मुख्यमंत्री कार्यालय को भेज दी गई है। सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद अलीगढ़ के मंडलीय कमांडेंट राम नारायण चौरसिया और मेरठ के मंडलीय कमांडेंट डी.डी. मौर्य को भी निलंबित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed