{"_id":"6420417c544bd5a21e0056d4","slug":"builder-filed-fir-against-three-brothers-lucknow-news-c-13-lko1018-149881-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ...... कानपुर के लिए \nबिल्डर से 80 लाख रुपये हड़पे, मुख्तार का नाम लेकर धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ...... कानपुर के लिए बिल्डर से 80 लाख रुपये हड़पे, मुख्तार का नाम लेकर धमकाया
Sun, 26 Mar 2023 06:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 26 Mar 2023 06:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- पीड़ित ने चौक कोतवाली में तीन भाइयों के खिलाफ दर्ज कराया केस
- अपार्टमेंट बनवाने के नाम पर ऐंठे थे रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
लखनऊ। कानपुर में चमनगंज के रहने वाले बिल्डर असद उल्लाह ने चौक निवासी तीन भाइयों पर अपार्टमेंट बनवाने के नाम पर 80 लाख रुपये हड़पने की एफआईआर चौक थाने में दर्ज कराई है। रकम लेकर आरोपियों ने कोई काम नहीं किया। बिल्डर ने जब रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने खुद को माफिया मुख्तार अंसारी का आदमी बताते हुए जान से मारने की धमकी दी।
इंस्पेक्टर चौक केके तिवारी के मुताबिक, बिल्डर असद ने बताया कि 2020 में एक दोस्त के माध्यम से उनकी मुलाकात चौक के विक्टोरिया स्ट्रीट दलाली मोहल्ले में रहने वाले सैय्यद मेहंदी अब्बास जैदी, सैय्यद मो. बाकर अब्बास और आबिद अब्बास से हुई थी। तीनों ने नासिक लेन विक्टोरिया स्ट्रीट पर अपनी एक जमीन पर बिल्डर अनुबंध कर अपार्टमेंट बनाने की बात कही और मोटे मुनाफे का लालच दिया।
पीड़ित इसके लिए राजी हो गए और उपनिबंधक कार्यालय में गवाहों के समक्ष अनुबंध हुआ। असद के मुताबिक अपार्टमेंट बनवाने के लिए 50 लाख रुपये तीनों को दिए और 30 लाख रुपये संपत्ति से संबंधित अन्य कार्यों में खर्च किए। इसके बाद भी आरोपियों ने निर्माण कार्य शुरू नहीं कराने दिया और टालमटोल करने लगे। जब रुपयों की मांग की तो खुद को माफिया मुख्तार अंसारी का बताते हुए जान से मारने की धमकी दी। 24 मार्च को पीड़ित ने चौक थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।