फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   budget for atal bihari vajpayee inter college of uttar pradesh.

यूपी में अटल के नाम पर खुलने वाले 44 इंटर कॉलेजों के लिए बजट की घोषणा

Mon, 27 Aug 2018 05:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 27 Aug 2018 05:22 PM IST
विज्ञापन
budget for atal bihari vajpayee inter college of uttar pradesh.

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर उत्तर प्रदेश में नए इंटर कॉलेज स्थापित किए जाएंगे। माध्यमिक शिक्षा विभाग के प्रस्ताव को मंजूर करते हुए सरकार ने नए इंटर कॉलेजों के लिए 25 करोड़ के बजट का प्रावधान किया है। अटलजी के नाम पर 44 नए इंटर कॉलेज खुलने के बाद प्रदेश की सभी तहसील और विधानसभा क्षेत्रों में राजकीय इंटर कॉलेज स्थापित हो जाएंगे।

विज्ञापन


प्रदेश में अभी सभी जिलों में कुल 199 राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, 359 राजकीय इंटर कॉलेज और 166 पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श इंटर कॉलेज संचालित है। प्रदेश में करीब 44 तहसील और विधानसभा क्षेत्र ऐसे हैं जहां एक भी राजकीय इंटर कॉलेज नहीं है।
विज्ञापन


विभाग ने अनुपूरक बजट में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से 44 इंटर कॉलेज खोलने के लिए 77 करोड़ रुपये का प्रस्ताव दिया था। सरकार ने अनुपूरक बजट में नए इंटर कॉलेज के लिए 25 करोड़ का बजट प्रावधान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने अनुपूरक बजट में लखनऊ स्थित सैनिक स्कूल के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति लाभ देने के लिए एक करोड़ 53 लाख 69 हजार रुपये का प्रावधान किया है। राष्ट्रीय सेना छात्र दल एनसीसी निदेशालय के अधिष्ठान के लिए भी 4 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed