{"_id":"65c0eb744b7c94c47f0c45f8","slug":"budget-alloted-for-airport-in-ayodhya-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: एयरपोर्ट के विकास के लिए बजट आवंटित, दूसरे-तीसरे फेज का होगा विस्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: एयरपोर्ट के विकास के लिए बजट आवंटित, दूसरे-तीसरे फेज का होगा विस्तार
Mon, 05 Feb 2024 07:36 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 05 Feb 2024 07:36 PM IST
सार
अयोध्या में एयरपोर्ट के दूसरे व तीसरे फेज के विस्तार के लिए यूपी सरकार के बजट में आवंटन किया गया है। इसके जरिए दूसरे व तीसरे फेज का विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
- फोटो : Agency (File Photo)
विस्तार
उत्तर प्रदेश सरकार के बजट में महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के विकास के लिए 15 करोड़ की व्यवस्था की गई है। अयोध्या में एयरपोर्ट का विकास लगभग साढ़े 1250 करोड़ रुपये की लागत से किया गया। यहां से विमानों की उड़ान शुरू हो गई है। दूसरे और तीसरे फेज का विस्तार अभी होना है।
विज्ञापन
एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया ने इसके विकास पर लगभग 350 करोड़ रुपये खर्च किया। जमीन सहित अन्य पर शेष राशि प्रदेश सरकार ने खर्च की।
एयरपोर्ट के पास नगर निगम ने टेंट सिटी का निर्माण कराया है। माना जा रहा है कि 15 करोड़ से एयरपोर्ट के आसपास इसी तरह की अन्य जनसुविधाएं विकसित की जा सकती हैं।
विज्ञापन