{"_id":"5c5bf160bdec2211b705f81c","slug":"budget-2019-700-crore-for-construction-of-new-police-stations-and-barracks","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी के बजट में योगी ने पुलिस वालों का रखा खास ख्याल, दिए 700 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के बजट में योगी ने पुलिस वालों का रखा खास ख्याल, दिए 700 करोड़ रुपये
Thu, 07 Feb 2019 02:25 PM IST
ishwar ashish
भाषा, लखनऊ
भाषा, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 07 Feb 2019 02:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में 36 नए थानों के निर्माण, प्रशिक्षण क्षमता में विस्तार और बैरक निर्माण पर वित्त वर्ष 2019-20 में 700 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रावधान किया गया है।
वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल की ओर से पेश बजट में 'प्रदेश के 36 नए थानों के निर्माण, पुलिसकर्मियों एवं पीएसी के प्रशिक्षण क्षमता में विस्तार तथा पुलिसकर्मियों के लिए बैरक निर्माण पर 700 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।'
अग्रवाल ने कहा, ‘‘पुलिस विभाग में टाइप-ए एवं टाइप-बी के आवासीय भवनों के निर्माण हेतु 700 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। प्रदेश में नवसृजित जनपदों में सात पुलिस लाइनों के निर्माण हेतु 400 करोड़ रुपये का प्रावधान है।'
विज्ञापन
बजट में 57 दमकल स्टेशनों पर आवासीय और अनावासीय भवनों के निर्माण हेतु 200 करोड़ रुपये का प्रावधान है जबकि पुलिस आधुनिकीकरण के लिए 204 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।

अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है कि पर्याप्त संख्या में पुलिस बल उपलब्ध हो। इसके लिए एक लाख 23 हजार 619 आरक्षियों एवं समकक्ष पदों की भर्ती की कार्रवाई शुरू की गई है।
उन्होंने बताया कि इनमें से 27 हजार आरक्षी एवं समकक्ष पदों के कर्मी प्रशिक्षण पूरा कर चुके हैं। 2,317 कर्मी प्रशिक्षण हासिल कर रहे हैं जबकि 42 हजार कर्मियों की भर्ती के लिए परीक्षा संपन्न हो चुकी है। शेष 50 हजार कर्मियों के लिए जल्द परीक्षा आयोजित की जाएगी।
अग्रवाल ने बताया कि अग्निशमन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 2,065 कर्मियों की भर्ती की जा रही है। उन्होंने बताया कि यूपी-100 परियोजना में व्यापक सुधार एवं विस्तार के लिए 1,600 दोपहिया वाहनों का इंतजाम किया गया है।