{"_id":"5b5c1c6f4f1c1b6e118b6051","slug":"btech-student-made-device-which-will-prevent-the-wastage-of-power","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीटेक स्टूडेंट ने बनाई ऐसी डिवाइस, घर से बाहर निकलते ही बंद कर देगा सभी बिजली उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीटेक स्टूडेंट ने बनाई ऐसी डिवाइस, घर से बाहर निकलते ही बंद कर देगा सभी बिजली उपकरण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 28 Jul 2018 04:23 PM IST
विज्ञापन
अनघ
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली बचत के लिए सरकार से लेकर आम आदमी तक प्रयास कर रहा है। इसके लिए सौर ऊर्जा के बेहतर प्रयोग की कवायद की जा रही है। इसी क्रम में अब युवाओं ने भी बिजली बचत के लिए कवायद शुरू कर दी है। एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के बीटेक अंतिम वर्ष के छात्र अनघ ओझा ने सेंसर युक्त डिवाइस ईजाद की है जो बिजली का अपव्यय रोकेगा।
अनघ ने बताया कि इसमें घर के दरवाजे पर एक सेंसर डिवाइस लगाते हैं। जो घर के मेन कनेक्शन के तार को रिले सर्किट से जोड़ दिया जाएगा। इसी सर्किट से घर के सभी प्रमुख संयंत्र जुड़े होंगे। जैसे इनवर्टर के कनेक्शन दिए जाते हैं। सेंसर डिवाइस के माध्यम से घर में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की गिनती हो जाएगी।
वहीं जब घर के सभी सदस्य घर से बाहर निकल जाएंगे तो अपने आप सभी संयंत्र लाइट, पंखे, एसी आदि बंद हो जाएंगे।अनघ ने इस बताया कि इस डिवाइस की खासियत होगी कि अगर 5 लोग घर के अंदर गए और निकले 4 ही तो संयंत्र नहीं बंद होंगे। दरवाजे पर लगे सेंसर से यह अपडेट होता है।
विज्ञापन
यह डिवाइस प्रतिदिन अपडेट होती रहेगी। अनघ ने बताया कि इस पूरे संयंत्र को लगाने में मात्र 7000 रुपये का खर्च आएगा। उन्होंने कहा कि सरकार बिजली अपव्यय रोकने व बचत के लिए काफी प्रयास कर रही है। इसी से प्रभावित होकर मैंने यह इनोवेशन किया है। उन्होंने बताया कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) की स्टार्टअप प्रक्रिया में यह इनोवेशन चयनित हुआ है। साथ ही इसे नोएडा में आयोजित इनवेस्टर समिट में भी शामिल किया गया था।