फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Btech girl student commited suicide

Lucknow News: बीटेक छात्रा ने तीन मंजिला हॉस्टल से लगाई छलांग, चार महीने की है गर्भवती

Thu, 11 May 2023 01:59 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
Btech girl student commited suicide
बख्शी का तालाब। कस्बे के एक निजी हॉस्टल की तीन मंजिला इमारत से बुधवार दोपहर एक बीटेक छात्रा ने छलांग लगा दी। आननफानन उसे ट्राॅमा में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक, छात्रा करीब चार महीने की गर्भवती है। इसलिए प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की है।
विज्ञापन

लखीमपुर निवासी 19 वर्षीय छात्रा कॉलेज से बीटेक प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही है और एक निजी हॉस्टल में रहती है। बुधवार को उसके परिजन हॉस्टल पहुंचे। जानकारी के मुताबिक, परिजनों का छात्रा से विवाद हुआ। छात्रा को मारा पीटा। विवाद की वजह थी कि छात्रा करीब चार महीने की गर्भवती है। झगड़े के दौरान छात्रा दौड़कर तीसरी मंजिल की छत पर पहुंची और छलांग लगा दी। परिजन व पुलिस पहले उसको लेकर पास के अस्पताल गए फिर ट्राॅमा में भर्ती कराया। एक बार पकड़ लिया, दूसरी बार छात्रा चली गई
विज्ञापन


छात्रा का एक दोस्त मुरादाबाद का रहने वाला है। बुधवार दोपहर को वह भी वहां मौजूद था। पुलिस ने उससे पूछताछ की। उसने बताया कि परिजनों ने छात्रा को पीटा था। जब पहली बार छात्रा ने वहां से जाने की कोशिश की थी तो उसको पकड़ लिया गया था। मगर, दूसरी बार में छात्रा चली गई। पुलिस ने इस छात्र से कई घंटे तक पूछताछ की, लेकिन उसकी किसी तरह की भूमिका सामने नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए खुदकुशी का किया प्रयास

परिजन को छात्रा के गर्भवती होने की जानकारी हो गई थी। इसलिए वह गुस्से में हॉस्टल पहुंचे थे। पिटाई करने की भी यही वजह थी। वहीं वह तत्काल पढ़ाई व हॉस्टल छुड़वाने की बात कही थी। इसलिए छात्रा ने खुदकुशी का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed