फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   btech direct admission in Lucknow university

लखनऊ यूनिवर्सिटी में बीटेक में होंगे डायरेक्ट एडमिशन

Fri, 30 Jun 2017 05:07 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Fri, 30 Jun 2017 05:07 PM IST
विज्ञापन
btech direct admission in Lucknow university
डेमो - फोटो : demo pic
राज्य प्रवेश परीक्षा (एसईई) की पहली आवंटन सूची जारी होने से पहले ही लखनऊ विश्वविद्यालय ने अपने यहां बीटेक पाठ्यक्रम में सीधे दाखिले के लिए आवेदन मांगने शुरू कर दिए हैं। इसमें एनआरआई कोटे के दाखिले भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


लविवि में इस साल पहली बार बीटेक पाठ्यक्रम की पांच ब्रांच में दाखिले होने हैं। इसके दाखिले एसईई की काउंसलिंग के माध्यम से होने थे। विवि ने सीट खाली रहने की आशंका में सीधे दाखिले के लिए पहले ही आवेदन मांग लिए हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 25 जुलाई तय की गई है। दाखिले मेरिट के आधार पर होने हैं।
विज्ञापन


एलयू ने शैक्षिक सत्र 2017-18 से इंजीनियरिंग की पांच ब्रांच की पढ़ाई शुरू करने की घोषणा की है। इनमें कंप्यूटर साइंस, केमिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में 60-60 सीटों पर दाखिले प्रस्तावित हैं। इन सीट पर दाखिले एसईई की काउंसलिंग के माध्यम से करने की घोषणा की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसईई में अभ्यर्थियों के खराब रिस्पांस को देखते हुए विवि ने पहले चरण का आवंटन रिजल्ट जारी होने से पहले ही सीधे दाखिले के लिए आवेदन फॉर्म जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थियों को ऑफलाइन आवेदन करने हैं। दाखिले अभ्यर्थी की एसईई प्रवेश परीक्षा की मेरिट, जेईई-मेन, किसी अन्य राज्य प्रवेश परीक्षा की मेरिट या फिर बोर्ड परीक्षा की मेरिट के आधार पर किए जाएंगे।

पांच अगस्त को जारी होगी अर्हता

btech direct admission in Lucknow university
डेमो - फोटो : demo pic

अभ्यर्थियों की रैंक पांच अगस्त को जारी की जाएगी। विवि की वेबसाइट पर यह रैंक उपलब्ध होगी तथा आठ अगस्त को दाखिले के लिए काउंसलिंग होगी। काउंसलिंग के लिए अभ्यर्थियों को पांच सौ रुपये फीस चुकानी होगी। 10 अगस्त तक दाखिले की पूरी प्रक्रिया संपन्न करनी होगी।

आवेदन के लिए अर्हता
यूपीएसईई में सफल
या
जेईई-मेन में सफल
या
किसी अन्य राज्य प्रवेश परीक्षा की मेरिट में सफल
या
इंटरमीडिएट में पीसीएम ग्रुप में 60 फीसदी अंक-एससी व एसटी अभ्यर्थियों के मामले में न्यूनतम 55 फीसदी अंक

एनआरआई कोटे में दाखिले की अर्हता
एनआरआई, एनआरआई के आश्रितों  को इंटरमीडिएट में पीसीएम ग्रुप में 60 फीसदी अंक-एससी व एसटी अभ्यर्थियों के मामले में न्यूनतम 55 फीसदी अंक

इस पते पर भेजने होंगे आवेदन
कोऑर्डिनेटर, फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग, एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्ंिडग न्यू कैंपस, लविवि जानकीपुरम, लखनऊ-226021

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed