लखनऊ यूनिवर्सिटी में बीटेक में होंगे डायरेक्ट एडमिशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लविवि में इस साल पहली बार बीटेक पाठ्यक्रम की पांच ब्रांच में दाखिले होने हैं। इसके दाखिले एसईई की काउंसलिंग के माध्यम से होने थे। विवि ने सीट खाली रहने की आशंका में सीधे दाखिले के लिए पहले ही आवेदन मांग लिए हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 25 जुलाई तय की गई है। दाखिले मेरिट के आधार पर होने हैं।
एलयू ने शैक्षिक सत्र 2017-18 से इंजीनियरिंग की पांच ब्रांच की पढ़ाई शुरू करने की घोषणा की है। इनमें कंप्यूटर साइंस, केमिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में 60-60 सीटों पर दाखिले प्रस्तावित हैं। इन सीट पर दाखिले एसईई की काउंसलिंग के माध्यम से करने की घोषणा की गई थी।
एसईई में अभ्यर्थियों के खराब रिस्पांस को देखते हुए विवि ने पहले चरण का आवंटन रिजल्ट जारी होने से पहले ही सीधे दाखिले के लिए आवेदन फॉर्म जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थियों को ऑफलाइन आवेदन करने हैं। दाखिले अभ्यर्थी की एसईई प्रवेश परीक्षा की मेरिट, जेईई-मेन, किसी अन्य राज्य प्रवेश परीक्षा की मेरिट या फिर बोर्ड परीक्षा की मेरिट के आधार पर किए जाएंगे।
पांच अगस्त को जारी होगी अर्हता
अभ्यर्थियों की रैंक पांच अगस्त को जारी की जाएगी। विवि की वेबसाइट पर यह रैंक उपलब्ध होगी तथा आठ अगस्त को दाखिले के लिए काउंसलिंग होगी। काउंसलिंग के लिए अभ्यर्थियों को पांच सौ रुपये फीस चुकानी होगी। 10 अगस्त तक दाखिले की पूरी प्रक्रिया संपन्न करनी होगी।
आवेदन के लिए अर्हता
यूपीएसईई में सफल
या
जेईई-मेन में सफल
या
किसी अन्य राज्य प्रवेश परीक्षा की मेरिट में सफल
या
इंटरमीडिएट में पीसीएम ग्रुप में 60 फीसदी अंक-एससी व एसटी अभ्यर्थियों के मामले में न्यूनतम 55 फीसदी अंक
एनआरआई कोटे में दाखिले की अर्हता
एनआरआई, एनआरआई के आश्रितों को इंटरमीडिएट में पीसीएम ग्रुप में 60 फीसदी अंक-एससी व एसटी अभ्यर्थियों के मामले में न्यूनतम 55 फीसदी अंक
इस पते पर भेजने होंगे आवेदन
कोऑर्डिनेटर, फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग, एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्ंिडग न्यू कैंपस, लविवि जानकीपुरम, लखनऊ-226021