फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिक्षामित्रों को भारांक देने से बीटीसी अभ्यर्थियों का नहीं होगा नुकसान, यूपी सरकार के मंत्री

Wed, 30 Aug 2017 12:04 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 30 Aug 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
btc students protest against weightage marks for shikshamitra
बीटीसी प्रोटेस्ट

सहायक अध्यापकों के 75000 पदों पर भर्ती की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे टीईटी पास बीटीसी धारकों ने शिक्षा मित्रों को भर्ती प्रक्रिया में 25 अंक का भारांक देने को अन्याय बताया। इसके विरोध में उन्होंने मंगलवार को भाजपा कार्यालय का घेराव किया। बीटीसी ट्रेनी वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले बीती 28 जून से भर्ती शुरू करने की मांग को लेकर टीईटी पास बीटीसी धारक लक्ष्मण मेला मैदान में धरना दे रहे हैं। प्रदेश सरकार की ओर से शिक्षा मित्रों को भारांक देने के विरोध में वे भाजपा कार्यालय के बाहर पहुंच गए। प्रशिक्षितों को पुलिस ने समझाबुझाकर जीपीओ पार्क भेज दिया।

btc students protest against weightage marks for shikshamitra
बीटीसी प्रोटेस्ट

प्रदर्शनकारियों की अगुवाई कर रहे मोहम्मद अरशद ने कहा कि पूर्व की सपा सरकार ने शिक्षा मित्रों को अवैध नियम बनाकर सहायक अध्यापक के पद पर समायोजित कर दिया था, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने अवैध घोषित कर दिया। अब भाजपा सरकार भी सपा की नीतियों पर चलते हुए शिक्षा मित्रों को भर्ती प्रक्रिया में 25 अंकों का भारांक देने जा रही है। ये टीईटी पास बीटीसी धारकों के साथ अन्याय है। भर्ती प्रक्रिया में शिक्षा मित्र बीटीसी धारकों से आगे हो जाएंगे और बीटीसी धारक मुकाबले से बाहर हो जाएंगे। इस मौके पर मंदीप सिंह चौहान, सौरभ आजमी, अंबरीश तिवारी, आकाश यादव, आशीष गुप्ता, सौरभ, संजय मौजूद रहे।

btc students protest against weightage marks for shikshamitra
बीटीसी प्रोटेस्ट

बीटीसी अभ्यर्थियों को नहीं होगा नुकसान : डॉ. महेन्द्र
ग्राम्य विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक भर्ती में बीटीसी अभ्यर्थी और शिक्षा मित्र दोनों शामिल होंगे। वरीयता में जो आगे होगा उसे नौकरी मिलेगी। इस मामले में न तो बीटीसी अभ्यर्थियों को कोई नुकसान होगा, न ही शिक्षा मित्रों के साथ अन्याय होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
btc students protest against weightage marks for shikshamitra
बीटीसी प्रोटेस्ट

मंगलवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में जनसुनवाई के बाद पत्रकारों से बातचीत में डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा, बीटीसी अभ्यर्थी सहायक अध्यापक भर्ती में दखलंदाजी नहीं करने की बात कर रहे हैं लेकिन सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत काम कर रही है। बीटीसी अभ्यर्थियों को सोचना चाहिए 10-15 वर्षों से काम कर रहे शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक पद से हटाया गया है। सरकार कोर्ट के आदेश से ही शिक्षा मित्रों को आयु सीमा में छूट और भारांक दे रही है। कहा कि सहायक अध्यापक पद की भर्ती प्रक्रिया में बीटीसी अभ्यर्थी और शिक्षा मित्र दोनों शामिल होंगे। जो परीक्षा पास करेगा, उसे नौकरी मिलेगी।

विज्ञापन
btc students protest against weightage marks for shikshamitra

प्रदर्शन के दौरान बीटीसी अभ्यर्थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed