Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: The fascinating story behind the naming of cyclones—storms used to be named after wives and politicians.

यूपी: चक्रवातों के नामकरण की दिलचस्प कहानी, पत्नियों और राजनेताओं के नाम पर रखे जाते थे तूफानों के नाम

Tue, 03 Nov 2026 03:57 PM IST
Akash Dwivedi विनीत चतुर्वेदी, अमर उजाला
विनीत चतुर्वेदी, अमर उजाला Published by: Akash Dwivedi Updated Tue, 03 Nov 2026 03:57 PM IST
सार

चक्रवातों के नामकरण का इतिहास रोचक रहा है। कभी तूफानों के नाम राजनेताओं, पत्नियों और प्रेमिकाओं पर रखे जाते थे। अब उत्तर हिंद महासागर में 13 देशों की साझा सूची से नाम तय होते हैं। भारत इसका मेजबान है। 169 नामों की सूची में प्रत्येक देश का योगदान है।

विज्ञापन
UP: The fascinating story behind the naming of cyclones—storms used to be named after wives and politicians.
चक्रवातों के नामकरण की दिलचस्प कहानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समुद्र में उठने वाले चक्रवाती तूफान का नाम अर्नब हो या मुरासु, इनके पीछे भी एक दिलचस्प कहानी है। नामकरण के सौ साल के इतिहास में कभी मौसम विज्ञानी नाराजगी जताने के लिए तूफानों के नाम राजनेताओं पर रखते थे, तो कभी अपनी पत्नियों और प्रेमिकाओं के नाम पर।

विज्ञापन


उत्तर हिंद महासागर में अब 13 देशों की साझा सूची से चक्रवातों के नाम तय होते हैं। इस सूची में हर नाम का अपना अर्थ और पहचान है। मसलन, नए उठ रहे चक्रवात के लिए भारत का दिया ''मुरासु'' नाम तमिल भाषा में नगाड़े को कहते हैं, जबकि बांग्लादेश के दिए नाम अर्णब का अर्थ समुद्र है।

विज्ञापन
Trending Videos

नाराजगी में राजनेताओं के नाम पर रखे तूफान

तूफानों को नाम देने की शुरुआत 19वीं सदी के आखिर में ऑस्ट्रेलिया के मौसम विज्ञानी क्लेमेंट रैगे ने की थी। पहले वह तूफानों की पहचान ग्रीक वर्णमाला और पौराणिक पात्रों के नाम से करते थे। बाद में महिलाओं के नाम रखने लगे। जब उन्हें मौसम विभाग का प्रमुख नहीं बनाया गया तो उन्होंने अपनी नाराजगी जताने के लिए तूफानों के नाम उन राजनेताओं पर रखने शुरू कर दिए, जिन्हें वह पसंद नहीं करते थे।

द्वितीय विश्व युद्ध में पत्नियों के नाम पर रखे गए तूफान

द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान प्रशांत महासागर में तूफानों पर नजर रखने वाले अमेरिकी वायुसेना और नौसेना के मौसम विज्ञानी अपनी पत्नियों और प्रेमिकाओं के नाम पर तूफानों को पुकारने लगे। 1953 में अमेरिका ने आधिकारिक तौर पर तूफानों के लिए महिलाओं के नामों की सूची अपनाई। हालांकि, बाद में इस व्यवस्था में बदलाव हुआ। 1979 से पुरुषों और महिलाओं, दोनों के नाम शामिल किए जाने लगे।

13 देशों के 169 नामों से चलती है पूरी व्यवस्था, भारत है मुखिया

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर हिंद महासागर यानी बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में बनने वाले चक्रवातों के नामकरण की व्यवस्था सितंबर 2004 में शुरू हुई।  भारत इसका मुखिया (होस्ट) है।

बाकी जिम्मेदारी विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) और संयुक्त राष्ट्र के एशिया व प्रशांत क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक आयोग (एस्कैप) के 13 देशों के पैनल की है। इसमें भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान, श्रीलंका, ओमान, ईरान, मालदीव, म्यांमार, कतर, सऊदी अरब, थाईलैंड, संयुक्त अरब अमीरात और यमन शामिल हैं। हर देश 13 नाम देता है। इस तरह कुल 169 नामों की सूची तैयार होती है। भारत की ओर से अब तक मुरासु, तेज, गति और आग जैसे नाम दिए गए हैं। तूफान उठने से छह साल पहले ही उसका नाम तय हो जाता है।

विज्ञापन

62 किमी की रफ्तार पर मिलता है नाम

चक्रवात का नाम किसी धर्म, संस्कृति, राजनीति या लिंग के प्रति पक्षपात करने वाला, आपत्तिजनक या किसी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला नहीं होना चाहिए। साथ ही समुद्र में कोई कम दबाव का क्षेत्र बनते ही उसे चक्रवात का नाम नहीं मिल जाता। 

उत्तर-हिंद महासागर में जब किसी तूफानी सिस्टम की अधिकतम हवा की रफ्तार 62 किलोमीटर प्रति घंटा या इससे अधिक हो जाती है, तब उसे चक्रवाती तूफान का नाम मिलता है। इतिहास में भोला चक्रवात (1970), ओडिशा का सुपर साइक्लोन (1999), सिद्र (2007), नरगिस (2008), फाइलिन (2013), फानी (2019), अम्फान (2020), ताउते और यास (2021) जैसे तूफान दर्ज हैं। इनके नाम आज भी मौसम और आपदा प्रबंधन के इतिहास में याद किए जाते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed