{"_id":"5936c64477a3b6a5e5da224cd5138581","slug":"btc-applicants-will-become-teacher","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीटीसी वालों के शिक्षक बनने का रास्ता साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीटीसी वालों के शिक्षक बनने का रास्ता साफ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 03 Jan 2014 10:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीटीसी प्रशिक्षण के बाद सहायक अध्यापक बनने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है।
विज्ञापन
सचिव बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय ने 10 हजार सहायक अध्यापक पदों के लिए काउंसलिंग कार्यक्रम घोषित कर दिया है।
इसके मुताबिक 23 से 25 जनवरी के बीच चयन समिति से अनुमोदन के बाद सूची जारी करते हुए 29 जनवरी से काउंसलिंग शुरू की जाएगी।
चयनितों की अंतिम सूची 8 फरवरी को जारी की जाएगी। इस संबंध में सचिव बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा ने आदेश जारी कर दिया है। इसमें यह स्पष्ट कर दिया गया है कि यह सभी प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर निर्भर करेगी।
सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने कहा है कि प्राथमिक स्कूलों में सहायक अध्यापक के 10 हजार पदों के लिए 17 अक्तूबर से 7 नवंबर 2013 तक ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे।
नेशनल इंफॉरमेटिक सेंटर (एनआईसी) ने मेरिट तैयार करते हुए डाटा उपलब्ध करा दिए हैं। इसमें कहा गया है कि हाईकोर्ट ने बेसिक शिक्षा अध्यापक सेवा नियमावली में अध्यापकों के चयन संबंधी प्रावधान को निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन
इस आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुज्ञा याचिका दाखिल की गई है। इसकी सुनवाई जनवरी के दूसरे हफ्ते में संभावित है। इसलिए सुप्रीम कोर्ट से अनुमति प्राप्त होने के बाद ही काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
काउंसलिंग में सबसे पहले जिले के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) से प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों को मौका दिया जाएगा। इसके बाद रिक्त पदों के लिए दूसरी काउंसलिंग की जाएगी।
इसमें किसी भी जिले के आवेदक को मौका दिया जाएगा। काउंसलिंग के दौरान ऑनलाइन भरे गए आवेदनों के आधार पर प्रमाण पत्रों का मिलान किया जाएगा और मूल प्रमाण पत्र जमा कराए जाएंगे। सुप्रीम कोर्ट से आदेश आने के बाद ही नियुक्ति संबंधी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।