{"_id":"604bb5e88ebc3ec752290948","slug":"bsp-will-contest-west-bengal-elections-on-its-own-mayawati","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायावती का एलान : बसपा अपने बलबूते लड़ेगी पश्चिम बंगाल का चुनाव, कार्यकर्ताओं से अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायावती का एलान : बसपा अपने बलबूते लड़ेगी पश्चिम बंगाल का चुनाव, कार्यकर्ताओं से अपील
Sat, 13 Mar 2021 12:59 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sat, 13 Mar 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो मायावती ने पश्चिम बंगाल में अपने बलबूते चुनाव लड़ने का एलान किया है। उन्होंने आयोग से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के घायल होने की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
मायावती ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस प्रमुख व पश्चिम बंगाल की सीएम ममता का चुनाव के दौरान अचानक घायल होना अति दुखद व दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को इस घटना को गंभीरता से लेकर उच्च स्तरीय जांच कराने की जरूरत है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बसपा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव अपने बलबूते लड़ेगी। उन्होंने पार्टी के उम्मीदवारों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह पूरी सावधानी बरतते हुए अपनी जिम्मेदारी को सही तरीके से निभाएं।
विज्ञापन