फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bsp want to defame uttar pradesh

'प्रदेश को बदनाम करना चाहती है बसपा'

Fri, 20 Jun 2014 04:14 AM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 20 Jun 2014 04:14 AM IST
विज्ञापन
bsp want to defame uttar pradesh

विधानमंडल के बजट सत्र के पहले दिन सदन के बेहतर ढंग से न चल पाने पर सपा ने विपक्षियों पर भड़ास निकाली।

विज्ञापन


समाजवादी पार्टी ने विधानमंडल के बजट सत्र के पहले दिन विपक्षी दलों के विधायकों के आचरण को लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

बसपा पर आरोप लगाते हुए सपा के प्रदेश प्रवक्ता और राजनीतिक पेंशन मंत्री राजेंद्र चौधरी ने कहा कि बसपा प्रदेश को बदनाम करना चाहती है।

उन्होंने कहा कि बसपा ने सदन में अभद्र आचरण कर अपने इरादे जता दिए हैं जो कि प्रदेश के लिए ठीक नहीं हैं।

सिर्फ विरोध के लिए विरोध

bsp want to defame uttar pradesh

चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष से रचनात्मक भूमिका की अपेक्षा की जाती है लेकिन भाजपा और बसपा जैसे दल सिर्फ विरोध के लिए विरोध की राजनीति कर रहे हैं।

बजट सत्र के पहले दिन ही इन दलों के विधायकों ने हंगामा कर संसदीय गरिमा को चोट पहुंचाई है।

चौधरी ने कहा, भाजपा विधायकों ने धरना देकर सदन को अव्यवस्थित करने में कोई कसर नहीं रखी।

दोनों दल सपा को ही अपना विरोधी मानकर प्रदेश के विकास के रथ को रोकने की कोशिशों में लग गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज भी हंगामे की पूरी उम्मीद

bsp want to defame uttar pradesh

आज शु्क्रवार को विधानमंडल सत्र का दूसरा दिन है। जिसमें प्रदेश सरकार अपना बजट पेश करेगी जिसे लेकर जनता को सरकार से काफी उम्मीदें हैं।

लेकिन पूरी संभावना इस बात की भी है कि भाजपा और बसपा सदन में फिर हंगामा करेंगी।

यह बजट अखिलेश सरकार और उनकी पार्टी के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि सरकार के सामने कई चुनौतियां है।

अगर सरकार जनता के बीच बजट से कुछ उम्मीदें जगा सकी तो यह सपा सरकार की खराब होती छवि के लिए बेहतर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed