फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BSP supremo mayawati rally in Lucknow.

लैपटॉप व स्मार्टफोन की जगह नगद देकर लोगों की मदद करेंगे: मायावती

Sun, 09 Oct 2016 07:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 09 Oct 2016 07:07 PM IST
विज्ञापन
BSP supremo mayawati rally in Lucknow.
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala
दोबारा सत्ता में आने पर युवाओं को स्मार्ट फोन देने का वादा करने वाली सपा सरकार को जवाब देते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती ने घोषणा की है कि बसपा की सरकार आने पर वह लैपटॉप स्मार्ट फोन देने की जगह लोगों की नगद देकर मदद करेंगी। साथ ही उन्होंने यह भी वादा किया कि इस बार सत्ता में आने पर वह स्मारक व संग्रहालय नहीं बनावाएंगी।
विज्ञापन


लखनऊ में आयोजित रैली में भारी संख्या में आए अपने समर्थकों को देखकर मायावती ने प्रदेश की सपा सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने सपा सरकार की विकास को योजनाओं को बसपा की देन तो बताया ही साथ ही यह भी कहा कि मुजफ्फरनगर दंगे, दादरी व बुलंदशहर में रेप की घटना सपा सरकार की ही देन है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश की वर्तमान सरकार में गुंडागर्दी चरम पर है, सांप्रदायिक वारदातें हो रही हैं लेकिन सरकार उन योजनाओं के प्रचार प्रसार में धन खर्च कर रही है जो कि बसपा सरकार में शुरू करवाई गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मायावती ने कहा कि लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे, लखनऊ मेट्रो के लिए सबसे पहले प्रयास बसपा ने ही शुरू किया था।

उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान जो वादे किए थे। उन्हें अभी तक पूरा नहीं किया है।

प्राइवेट सेक्टर को बढ़ावा देकर आरक्षण खत्म करना चाहते हैं भाजपा

BSP supremo mayawati rally in Lucknow.
मायावती की रैली में आए समर्थक - फोटो : amar ujala
मायावती ने भाजपा पर दलित विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा देश में प्राइवेट सेक्टर को बढ़ावा देकर आरक्षण को खत्म करना चाहती है।

उन्होंने कहा कि अभी तक तो गौहत्या के नाम पर मुस्लिमों का ही उत्पीड़न किया जाता था पर अब भाजपा दलितों को भी निशाना बना रही है। रोहित वेमुला कांड, गुजरात के ऊना में दलितों की पिटाई व हरियाणा का मेवात कांड इसका उदाहरण हैं। उन्होंने भाजपा को दलित विरोधी मानसिकता से ग्रस्त बताया।

मायावती ने कहा कि दलितों पर हो रहे अत्याचार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अफसोस जाहिर करना मात्र एक दिखावा है। दलित सहानुभूति नहीं बल्कि अत्याचार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से मुस्लिमों पर अत्याचार बढ़ गए हैं।

वहीं, कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र में लंबे समय तक सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस ने दलितों की उपेक्षा की।

‌यूपी वालों को ‌गंदगी फैलाने वाला बताने वाली को बनाया सीएम कैंडिडेट

BSP supremo mayawati rally in Lucknow.
मायावती ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने यूपी में एक ऐसी ब्राह्मण महिला को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया है जिसने दिल्ली में मुख्यमंत्री रहते हुए यूपी के लोगों को गंदगी फैलाने वाला बताया था।

उन्होंने कहा कि यूपी में लगभग 37 साल तक अकेले राज करने वाली कांग्रेस ने पहले भी किसानों व दलितों की भलाई के लिए कुछ नहीं किया और केंद्र में रहकर भी सिर्फ उन्हें बड़े किसानों का कर्जा माफ किया जो कि एसी में रहते हैं।

मायावती ने कहा कि जब कांग्रेसी हर तरह की नाटकबाजी करके हार गए तो अब ‌कर्जा माफ, बिजली का बिल माफ नारा दे रहे हैं, लेकिन जनता को उनके बहकावे नहीं आना चा‌हिए। कांग्रेस ने गरीब व मध्यम वर्गीय किसानों के लिए कुछ भी नहीं किया।

उन्होंने कांग्रेस को मुस्लिमों का वोट पाने के लिए राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि अब मुसलमानों को बहकावे नहीं आना चाहिए। मुस्लिमों को अपने वोट का बंटवारा नहीं करना चाहिए, एकतरफा बसपा को वोट करना चाहिए।

राजनीतिक लाभ के लिए लखनऊ में दशहरा मनाने आ रहे मोदी

BSP supremo mayawati rally in Lucknow.
मायावती ने प्रधानमंत्री मोदी के लखनऊ में दशहरा मनाने पर कहा कि वह राजनीतिक लाभ के लिए ऐसा कर रहे हैं और मुझे कोई आश्चर्च नहीं कि वह दीवाली भी लखनऊ में हीं मनाएं।

मायावती ने कहा कि इस बार बसपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी, जबकि भाजपा 2007 व 2012 की तरह ही तीसरे नंबर पर होगी।

उन्होंने सेना द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक का राजनीतिक लाभ लेने का आरोप भाजपा पर लगाया और कहा कि भाजपा चुनाव में लाभ पाने के लिए युद्घ भी करा सकती है। उन्होंने अपने समर्थकों टीवी चैनलों द्वारा दिखाए जा रहे सर्वे से भ्रमित न होने की सलाह दी।

उन्होंने बसपा को चुनावी लड़ाई में पीछे दिखाए जाने पर कहा कि पार्टी पूर्ण बहुमत से सत्ता में आकर विरोधियों को जवाब देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed