{"_id":"5d5b8e028ebc3e89bf3daea1","slug":"bsp-supremo-mayawati-criticize-up-govt-s-decision-on-fuel-price-hike","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों पर मायावती ने सरकार को घेरा, कहा-परिवार पालने वालों के पेट पर मारी लात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों पर मायावती ने सरकार को घेरा, कहा-परिवार पालने वालों के पेट पर मारी लात
Tue, 20 Aug 2019 12:44 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Tue, 20 Aug 2019 12:44 PM IST
विज्ञापन
मायावती
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि करने वाले फैसले को लेकर बसपा सुप्रीमों ने सरकार को घेरा। उन्होंने इस फैसले को क्रूर कदम बताते हुए इसे परिवार पालने वालों के पेट पर लात मारने वाला कहा।
मायावती ने अपने ट्वीटर अकाउंटर पर लिखा कि यूपी बीजेपी सरकार द्वारा पेट्रोल व डीजल की कीमत में भारी वृद्धि महंगाई बढ़ाने व करोड़ों गरीब व मध्यम वर्गीय परिवारों के पेट पर लात मारने वाला क्रूर कदम है। बदतर क़ानून-व्यवस्था, महंगाई व बेरोज़गारी से त्रस्त जनता का दुःख और बढ़ेगा। सरकार जनहित पर ध्यान केन्द्रित करे तो बेहतर है।
विज्ञापन
मायावती ने अपने ट्वीटर अकाउंटर पर लिखा कि यूपी बीजेपी सरकार द्वारा पेट्रोल व डीजल की कीमत में भारी वृद्धि महंगाई बढ़ाने व करोड़ों गरीब व मध्यम वर्गीय परिवारों के पेट पर लात मारने वाला क्रूर कदम है। बदतर क़ानून-व्यवस्था, महंगाई व बेरोज़गारी से त्रस्त जनता का दुःख और बढ़ेगा। सरकार जनहित पर ध्यान केन्द्रित करे तो बेहतर है।
विज्ञापन
यूपी बीजेपी सरकार द्वारा पेट्रोल व डीजल की कीमत में भारी वृद्धि महंगाई बढ़ाने व करोड़ों गरीब व मध्यम वर्गीय परिवारों के पेट पर लात मारने वाला क्रूर कदम है। बदतर क़ानून-व्यवस्था, महंगाई व बेरोज़गारी से त्रस्त जनता का दुःख और बढ़ेगा। सरकार जनहित पर ध्यान केन्द्रित करे तो बेहतर है।
विज्ञापन विज्ञापन— Mayawati (@Mayawati) August 20, 2019
वहीं, अपराध नियंत्रण व कानून व्यवस्था के मुददे पर भी मायावती सरकार को आड़े हाथ लिया। बसपा सुप्रीमों ने लिखा कि अपराध नियंत्रण व कानून-व्यवस्था में बुरी तरह से विफलता के फलस्वरूप यहाँ यूपी में जंगलराज बीजेपी सरकार की गलत नीतियों का परिणाम है। इसके लिए अफसरों को बलि का बकरा बनाने से पहले बीजेपी को अपराधियों को हर प्रकार का शह व संरक्षण देना बंद करना होगा, जो जनहित में बहुत जरूरी है।
2. अपराध नियंत्रण व कानून-व्यवस्था में बुरी तरह से विफलता के फलस्वरूप यहाँ यूपी में जंगलराज बीजेपी सरकार की गलत नीतियों का परिणाम है। इसके लिए अफसरों को बलि का बकरा बनाने से पहले बीजेपी को अपराधियों को हर प्रकार का शह व संरक्षण देना बंद करना होगा, जो जनहित में बहुत जरूरी है।
— Mayawati (@Mayawati) August 20, 2019