फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BSP state chief criticizes Home minister Amit Shah over his remark on Dr Ambedkar.

UP: बसपा के प्रदेश अध्यक्ष बोले- अपने शब्दों को वापस लेकर पश्चाताप करें गृहमंत्री, दलित समाज को गहरी ठेस लगी

Sun, 22 Dec 2024 08:09 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, अयोध्या
अमर उजाला ब्यूरो, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Sun, 22 Dec 2024 08:09 PM IST
सार

बाबा साहब पर दिए गए गृहमंत्री अमित शाह के बयान के विरोध में बसपा देशव्यापी आंदोलन के तहत धरना देकर सदर तहसील से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकालेगी।

विज्ञापन
BSP state chief criticizes Home minister Amit Shah over his remark on Dr Ambedkar.
मकबरा स्थित बहुजन समाज पार्टी की जिला स्तरीय बैठक में मौजूद बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथपाल। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में डॉ. भीमराव आंबेडकर के बारे में आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है। इससे दलित और उपेक्षित वर्गों की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है। ऐसे में गृह मंत्री को इन शब्दों को वापस लेकर पश्चाताप करना चाहिए।

विज्ञापन


वह बहू बेगम मकबरा स्थित कार्यालय पर बसपा की जिला स्तरीय बैठक में बोल रहे थे। बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि 24 दिसंबर को सदर तहसील के सामने हेमू कालाणी तिकोनिया पार्क में देशव्यापी आंदोलन के तहत सुबह 10 बजे से एक दिवसीय धरना दिया जाएगा। दोपहर तीन बजे यहां से जुलूस निकालकर रोडवेज होते हुए कलेक्ट्रेट में दोपहर तीन बजे राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन


बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस, भाजपा व इनके सहयोगी दलों का चाल, चरित्र व चेहरा बाबा साहब के प्रति हमेशा संकीर्ण और जातिवादी रहा है। इसके कारण दलित व वंचित वर्ग की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक हालत लगातार बदतर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडल प्रभारी महेंद्र प्रताप आनंद ने कहा कि डॉ. आंबेडकर के अनुयायियों के खिलाफ अन्याय, अत्याचार और इनको संवैधानिक व कानूनी हक देने के बजाय छीनने में भी सभी पार्टियां एक जैसी हैं। बाबा साहब के सम्मान को लेकर सत्ता व विपक्ष के बीच जारी तकरार केवल वोट के स्वार्थ की राजनीति है।


बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार पासी व संचालन जिला प्रभारी प्रदीप भारती ने किया। इस दौरान रवि प्रकाश मौर्य, मो. असद, अरविंद गौतम, अरविंद भारती, वंशराज पाल, अनिल कुमार, मुस्तफा अली, सूरज कोरी, विजय गौतम, रामनयन निर्दोष, राजकुमार गौतम, नेहा वर्मा, राम गोपाल कोरी, बाबू मौर्य, बजरंगी गौतम, राकेश गौतम, राम श्रंगार यादव, हिम्मत सिंह व जीत बहादुर रावत मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed