फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BSP SP and Congress attack UP government over killing of former MLA in Lakhimpur Kheri

लखीमपुर खीरी में पूर्व विधायक की हत्या पर मायावती चिंतित, अखिलेश बोले- प्रदेश में भय का माहौल

Sun, 06 Sep 2020 09:38 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 06 Sep 2020 09:38 PM IST
विज्ञापन
BSP SP and Congress attack UP government over killing of former MLA in Lakhimpur Kheri
पूर्व विधायक निरवेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ मुन्ना - फोटो : amar ujala

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने लखीमपुर खीरी में पूर्व विधायक की हत्या पर चिंता जताई है। उन्होंने सरकार से ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की है। मायावती ने एक ट्वीट में कहा कि लखीमपुर खीरी के पूर्व विधायक निर्वेन्द्र कुमार मिश्र उर्फ मुन्ना की निर्मम हत्या व इसी जिले में छात्रा की दुष्कर्म के बाद फंदा लगाकर की गई हत्या की घटनाएं अति दुखद व चिंताजनक हैं। सरकार दोषियों के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई करे जिससे ऐसी दर्दनाक घटनाएं प्रदेश में रुकें।  

विज्ञापन


बदहाल कानून व्यवस्था से चिंता व भय का माहौल
सपा, बसपा व कांग्रेस समेत समूचे विपक्ष ने लखीामपुर के पूर्व विधायक निर्वेन्द्र कुमार मिश्र मुन्ना की हत्या पर विपक्ष ने प्रदेश की भाजपा सरकार को घेरा है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बदहाल कानून व्यवस्था से प्रदेश के लोग भयभीत हैं।
विज्ञापन


अखिलेश ने लखीमपुर खीरी के निघासन विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक निर्वेन्द्र कुमार मिश्र मुन्ना की निर्मम हत्या पर गहरा जताया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने शुक्रवार को ट्वीट किया, पुलिस की उपस्थिति में आज दिन दहाड़े लखामपुर में तीन बार के विधायक रहे निर्वेन्द्र कुमार मुन्ना की निर्मल हत्या व उनकेपुत्र पर कातिलाना हमले से प्रदेश हिल गया है। श्रद्धांजलि। भाजपा राज में प्रदेश की जनता कानून-व्यवस्था के विषय पर चिंतित ही नहीं, भयभीत भी है। निंदनीय।
विज्ञापन
विज्ञापन


योगीराज में जनप्रतिनिधि तक सुरक्षित नहीं : कांग्रेस 
कांग्रेस ने लखीमपुर खीरी में पूर्व विधायक निरवेंद्र कुमार मिश्र की हत्या पर प्रदेश सरकार को घेरा है। पार्टी का कहना है कि प्रदेश में जनप्रतिनिधि तक सुरक्षित नहीं हैं। आम आदमी दहशत में जी रहा है।  प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि लखीमपुर खीरी में 15 दिनों में 15 से अधिक हत्याएं हो चुकी हैं। रविवार को तीन बार के विधायक रहे निरवेंद्र कुमार मिश्र की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। यह योगी आदित्यनाथ का जंगलराज ही है, जिसमें जनप्रतिनिधि तक सुरक्षित नहीं है।


वहीं, विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता दीपक सिंह ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ठीक करने के नाम पर भाजपा सत्ता में आई थी, पर उसकी सरकार एक अपराधमुक्त प्रदेश बनाने में असफल रही है। विधायक की हत्या यह संकेत है कि प्रदेश में अपराधी कितने बेखौफ हैं। वहीं, कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि जनता अब पूछ रही है कि क्या उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण होना पाप है? विधायक की हत्या होना इस बात का संकेत है कि उत्तर प्रदेश अब अपराध प्रदेश बन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed