{"_id":"58c95d1a4f1c1bb66032b5d9","slug":"bsp-s-two-leaders-resign-from-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा के लिए निराशा का दौर जारी, दो कद्दावर नेताओं ने दिया इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा के लिए निराशा का दौर जारी, दो कद्दावर नेताओं ने दिया इस्तीफा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 16 Mar 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
बसपा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी चुनाव नतीजे में सफलता न मिलने के बाद भी बसपा के लिए निराशा का दौर जारी है। दो कद्दावर नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री कमलाकांत गौतम और पूर्व विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) गंगाराम अंबेडकर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने मायावती पर चुनाव में हार के कारणों की अनदेखी करने व बसपा संस्थापक कांशीराम के मूवमेंट को कमजोर करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
लखनऊ के होटल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए गौतम व अंबेडकर ने कहा कि 2009 के लोकसभा चुनाव से हार का सिलसिला जारी है लेकिन हार के वाजिब कारणों पर चर्चा करने की जगह कभी कार्यकर्ताओं पर जिम्मेदारी डाली गई तो कभी बहानेबाजी कर कमियों को छिपाया गया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अब भी पार्टी के हाल पहले जैसे ही हैं। इसलिए समाज हित को देखते हुए त्यागपत्र देने का फैसला किया गया है। दोनों नेताओं ने बताया कि वह किसी दूसरे दल में नहीं जा रहे हैं।