फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BSP's rally in Lucknow on October 9: Aim to bring workers in five buses from each assembly constituency

बसपा की नौ अक्टूबर को लखनऊ में रैली : प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से पांच-पांच बसों में कार्यकर्ताओं को लाने का लक्ष्य

Wed, 08 Sep 2021 08:05 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 08 Sep 2021 08:05 PM IST
सार

मायावती ने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर कार्यकर्ताओं के लिए भोजन का इंतजाम नहीं होगा। स्थानीय स्तर पर ही यह व्यवस्था की जाएगी। वहीं से कार्यकर्ता अपना भोजन साथ लेकर आएंगे। कोविड नियमों का पूरा पालन करना होगा।

विज्ञापन
BSP's rally in Lucknow on October 9: Aim to bring workers in five buses from each assembly constituency
बसपा प्रमुख मायावती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने नौ अक्टूबर को कांशीराम पुण्यतिथि के अवसर पर होने वाली रैली की तैयारी करते हुए कार्यकर्ताओं के लक्ष्य तय कर दिए। बुधवार को उन्होंने सभी जिलाध्यक्षों एवं कोआर्डिनेटरों की बैठक में निर्देश दिए कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से पांच पांच बसों में कार्यकर्ताओं को लखनऊ लाया जाए। इसके अतिरिक्त अपने निजी वाहन कार आदि में भी कार्यकर्ता यहां पहुंचेंगे।

विज्ञापन


मंगलवार को ब्राह्मण सम्मेलन में मायावती ने मंच से एलान किया था कि इस बारकांशीराम पुण्यतिथि के अवसर पर जिला या मंडल स्तर पर कोई पार्टी स्तरीय आयोजन नहीं होगा। इस बार प्रदेश भर का कार्यक्रम लखनऊ में आयोजित किया जाएगा। यहां के कांशीराम पार्क में कार्यकर्ता श्रद्धांजलि देंगे। इस मौके पर मायावती कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी। इसकी तैयारियों को लेकर बुधवार को लखनऊ में पार्टी केराज्य कार्यालय पर  मायावती ने सभी जिलाध्यक्षों तथा कोआर्डिनेटरों के साथ बैठक की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्र में जाकर इस कार्यक्रम की तैयारियों में जुट जाएं। स्थानीय स्तर पर बैठकें आयोजित करें। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से पांच पांच बसों में कार्यकर्ताओं को लखनऊ लाया जाएगा। लखनऊ के निकटवर्ती विधानसभा क्षेत्रों से बसों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि चुनावी बयार पूरी तरह से शुरू हो चुकी है। कार्यकर्ता अब पूरी तरह से इसकी तैयारी में जुट जाएं और बूथ स्तर तक अपनी तैयारियों को मजबूत कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


भोजन का स्वयं करना होगा इंतजाम
मायावती ने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर कार्यकर्ताओं के लिए भोजन का इंतजाम नहीं होगा। स्थानीय स्तर पर ही यह व्यवस्था की जाएगी। वहीं से कार्यकर्ता अपना भोजन साथ लेकर आएंगे। कोविड नियमों का पूरा पालन करना होगा।


अफवाहों से बचें
बसपा प्रमुख ने जिलाध्यक्षों तथा कोआर्डिनेटरों को निर्देश दिए कि विरोधी पार्टियां चुनाव में बसपा के खिलाफ अफवाह, दुष्प्रचार करने पर आमादा है। ऐसे में न केवल उससे बचना है बल्कि कार्यकर्ताओं को भी इसके लिए सजग करना है। हर बैठक में इस बाबत कार्यकर्ताओं को समझाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed