{"_id":"612c7c5e8ebc3e79d366c0a1","slug":"bsp-s-brahman-sammelan-will-be-completed-on-7-september","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्राह्मण सम्मेलनों का आखिरी चरण एक सितंबर से: सात को लखनऊ में होगा समापन, मायावती करेंगी संबोधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्राह्मण सम्मेलनों का आखिरी चरण एक सितंबर से: सात को लखनऊ में होगा समापन, मायावती करेंगी संबोधित
Mon, 30 Aug 2021 07:17 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 30 Aug 2021 07:17 PM IST
सार
बसपा द्वारा चलाए जा रहे ब्राह्मण सम्मेलनों के समापन पर बसपा सुप्रीमो मायावती संबोधित करेंगी। इसके साथ ही विधानसभा चुनाव के लिए बसपा चुनावी शंखनाद हो जाएगा। बसपा का दावा है कि सम्मेलनों के जरिए ब्राह्मणों को जोड़ने में बड़ी सफलता मिली है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा की अगुवाई में चल रहे ब्राह्मण सम्मेलनों का आखिरी चरण 1 सितंबर से शुरू होगा। इसके लिए कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इन 4 दिनों में 12 जिलों में सम्मेलनों का आयोजन होगा।
विज्ञापन
प्रबुद्ध वर्ग विचार गोष्ठी के नाम से शुरू किए गए इन सम्मेलनों के इस चरण में 1 सितंबर को श्रावस्ती एवं बलरामपुर में, 2 को देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर तथा महाराजगंज, 3 को बस्ती, संत कबीर नगर एवं सिद्धार्थनगर, 4 को कानपुर सिटी, कानपुर देहात तथा फतेहपुर में ब्राह्मण सम्मेलन आयोजित होंगे। ब्राह्मणों को साधने के लिए 23 जुलाई को अयोध्या से इन सम्मेलनों का आगाज हुआ था।
विज्ञापन
पांच चरणों में कार्यक्रम तय किये गए थे और अब आखिरी पांचवा चरण पूरा करने की मशक्कत चल रही है। इसके बाद 7 सितंबर को बसपा सुप्रीमो मायावती लखनऊ पार्टी कार्यालय में एक बड़े सम्मेलन के साथ इस अभियान का समापन करेंगी। माना जा रहा है कि लखनऊ के सम्मेलन के साथ ही मायावती विधानसभा चुनाव 2022 का पार्टी की तैयारियों का शंखनाद भी कर देंगे। लखनऊ के सम्मेलन की तैयारियां भी जोर-शोर से की जा रही हैं।
विज्ञापन