{"_id":"674ac4fbbd3d08be2a0419ab","slug":"bsp-president-and-former-chief-minister-mayawati-reviewed-functioning-of-organization-in-lucknow-2024-11-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: मायावती बोलीं- धार्मिक मुद्दों की आड़ लेकर राजनीतिक स्वार्थ साध रही सरकार, संघर्ष ढीला नहीं पड़ने देना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: मायावती बोलीं- धार्मिक मुद्दों की आड़ लेकर राजनीतिक स्वार्थ साध रही सरकार, संघर्ष ढीला नहीं पड़ने देना
Sat, 30 Nov 2024 01:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 30 Nov 2024 01:30 PM IST
सार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड चुनाव में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाया। यूपी और उत्तराखंड के पदाधिकारियों के साथ संगठन के कामकाज की समीक्षा की।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ में शनिवार को बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने संगठन के कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने पार्टी प्रदेश कार्यालय में यूपी और उत्तराखंड के पदाधिकारियों को संबोधित किया। कहा कि यूपी सरकार धार्मिक मुद्दों की आड़ में स्वार्थ की राजनीति कर रही है। देश व समाज को संकीर्ण जातिवादी व साम्प्रदायिक तत्वों की जकड़ से निकालने के लिए दलित व अम्बेडकरवादी बहुजनों को अपना संघर्ष ढीला नहीं पड़ने देना है, बल्कि इसको और अधिक प्रभावी बनाना है।
विज्ञापन
उन्होंने हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव में धनबल, बाहुबल और सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाया। कहा कि साफ-सुथरा चुनाव कराना चुनौती बन चुका है। यह संविधान और लोकतंत्र के लिए खतरा बन चुका है। इसका चेक एंड बैलेंस जरूरी है।
विज्ञापन
भाजपा की गरीब-विरोधी व उनकी धन्नासेठ समर्थक नीतियों से लोगों में आक्रोश है। लोगों का ध्यान बांटने के लिए ही यह पार्टी नए जातिवादी, साम्प्रदायिक व संकीर्ण हथकंडों का इस्तेमाल करती है। चुनाव में इसका लाभ भी ले लेती है। यूपी व उत्तराखंड में जबरदस्त महंगाई है। भाजपा की तुष्टीकरण की राजनीति लोगों को खुशहाल जीवन नहीं दे पा रही है।