{"_id":"614184abfb2f06037646ed4b","slug":"bsp-plans-to-declare-its-candidate-for-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव 2022: बसपा की चरणवार उम्मीदवार घोषित करने की तैयारी, तीन-तीन मंडलों की रिपोर्ट के बाद परखे जाएंगे प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव 2022: बसपा की चरणवार उम्मीदवार घोषित करने की तैयारी, तीन-तीन मंडलों की रिपोर्ट के बाद परखे जाएंगे प्रत्याशी
Wed, 15 Sep 2021 10:59 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 15 Sep 2021 10:59 AM IST
सार
बसपा में छह चरणों में परखने के बाद उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी। इस संबंध में प्रत्याशियों का ब्यौरा मांगा गया है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी विधानसभा चुनाव के लिए बसपा की तैयारी चरण वार प्रत्याशी घोषित करने की है। तीन-तीन मंडलों के प्रत्याशियों के संभावित उम्मीदवारों का ब्यौरा मांगा गया है। छह चरणों में इन्हें परखने के बाद उम्मीदवार घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
बसपा प्रमुख मायावती अब उप्र चुनाव को लेकर लगातार बैठकें कर रही हैं। दो चरणों में मंडल कोऑर्डिनेटरों की बैठक वह निर्देश जारी कर चुकी हैं। पहले चरण में आठ तथा दूसरे में 10 मंडलों के पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा है अच्छे उम्मीदवारों का चयन कर उनकी रिपोर्ट भेजी जाए। इसके लिए पूरे सूबे में कुल छह चरणों में काम करने को कहा गया है।
विज्ञापन
इसी माह पहले चरण में फैजाबाद, देवीपाटन, लखनऊ तथा दूसरे चरण में गोरखपुर, आजमगढ़, कानपुर मंडल के पदाधिकारियों को पूरी रिपोर्ट देने को कहा गया है।
यह भी निर्देश दिया गया है कि अक्टूबर में आगे के चरणों का भी पूरा खाका तैयार कर लिया जाए। इसके बाद उम्मीदवारों की छंटाई होगी और फिर उन्हें उम्मीदवार घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन