{"_id":"65fe694b15e5d50d4906446c","slug":"bsp-mp-ram-shiromani-varma-expelled-from-party-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"BSP: बसपा के श्रावस्ती से सांसद राम शिरोमणि वर्मा व उनके भाई पार्टी से निष्कासित, अनुशासनहीनता का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BSP: बसपा के श्रावस्ती से सांसद राम शिरोमणि वर्मा व उनके भाई पार्टी से निष्कासित, अनुशासनहीनता का आरोप
Sat, 23 Mar 2024 11:07 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 23 Mar 2024 11:07 AM IST
सार
श्रावस्ती से बसपा के सांसद राम शिरोमणि वर्मा व उनके भाई राम सुरेश वर्मा को अनुशासनहीनता के आरोप में पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।
विज्ञापन
सांसद राम शिरोमणि वर्मा व राम सुरेश वर्मा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंबेडकरनगर जिले के निवासी श्रावस्ती सांसद राम शिरोमणि वर्मा और उनके भाई पार्टी नेता राम सुरेश वर्मा को बसपा ने निष्कासित कर दिया है। अनुशासनहीनता का आरोप लगाते हुए जिला कमेटी ने यह कार्रवाई की है। अकबरपुर निवासी राम शिरोमणि वर्मा ने पिछला लोकसभा चुनाव श्रावस्ती से बसपा के टिकट पर लड़ा था। वे जीत दर्ज कर सांसद बनने में सफल रहे थे।
विज्ञापन
पिछले काफी समय से उनके दलबदल करने को लेकर कई तरह की अटकलें चली आ रही थीं। हालांकि सांसद द्वारा इसे मनगढ़ंत बताया जाता रहा। इस बीच पार्टी नेतृत्व से प्राप्त निर्देशों के क्रम में जिलाध्यक्ष सुनील गौतम ने शनिवार को अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में सांसद को पार्टी से बाहर कर दिया।
विज्ञापन
इसके साथ ही उनके भाई सुरेश वर्मा को भी पार्टी से निष्कासित किया गया है। वे बसपा के टिकट पर अकबरपुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ चुके हैं। पत्र में कहा गया कि कई बार अनुशासनहीनता को लेकर चेतावनी दी गई लेकिन कार्यशैली में सुधार नहीं हुआ। इसके चलते ही दोनों का निष्कासन किया जा रहा है।
विज्ञापन