{"_id":"59e318314f1c1bc1678b5c5b","slug":"bsp-mla-joine-bjp-in-presence-of-mahendranath-pandey","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा को झटका, पूर्व विधायक समेत छह नेताओं ने थामा भाजपा का दामन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा को झटका, पूर्व विधायक समेत छह नेताओं ने थामा भाजपा का दामन
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 15 Oct 2017 06:20 PM IST
विज्ञापन
बीजेपी ज्वॉइन करते बसपा विधायक
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय की उपस्थिति में रविवार को बसपा के छह नेताओं ने बीजेपी का दामन थाम लिया।
विज्ञापन
बीजेपी के लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय में केशव प्रसाद मौर्य और महेंद्रनाथ पांडेय ने बीजेपी की सदस्यता दिलाई।
भाजपा ज्वॉइन करने वाले नेताओं में बसपा से जलालाबाद से दो बार विधायक रहे नीरज मौर्य, करछना से विधायक रहे दीपक पटेल, पूर्व विधायक गुरूप्रसाद मौर्य, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केसरी देवी, समाजिक कार्यकर्ता प्रज्ञा शर्मा, यूथ अध्यक्ष नैनी गौतम शामिल हैं।
गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के बाद से ही सपा और बसपा के नेताओं का बीजेपी ज्वॉइन करने का सिलसिला जारी है।
बता दें कि 29 जुलाई को अमित शाह के लखनऊ दौरे के वक्त सपा से बुक्कल नवाब, यशवंत सिंह और बसपा से जयवीर सिंह ने बीजेपी का दामन थाम लिया था।