फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BSP made a direct fight between BJP and SP triangular

यूपी की सियासी जंग : भाजपा व सपा में सीधी लड़ाई को बसपा ने बनाया त्रिकोणीय

Wed, 23 Feb 2022 04:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा नरेश शर्मा, लखनऊ
नरेश शर्मा, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 23 Feb 2022 04:06 AM IST
विज्ञापन
सार
लखनऊ उत्तर में जातीय समीकरणों को साधना हर प्रत्याशी के लिए होगा महत्वपूर्ण।
loader
BSP made a direct fight between BJP and SP triangular
मैदान के महारथी... - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी की उत्तर विधानसभा सीट कायम रख पाना भाजपा के लिए चुनौतीपूर्ण होगा। मनकामेश्वर मंदिर, बड़ा हनुमान मंदिर व लखनऊ विश्वविद्यालय की पहचान वाली इस सीट पर ब्राह्मण व मुस्लिम मतदाता निर्णायक भूमिका निभाते हैं। भाजपा ने यहां वर्तमान विधायक डॉ. नीरज बोरा को दोबारा उतारा है। वहीं, सपा ने लखनऊ विश्वविद्यालय की छात्र नेता पूजा शुक्ला को उम्मीदवार बनाया है। क्षेत्रीय लोग सपा, भाजपा में मुकाबला बता रहे हैं, लेकिन बसपा से सरवर मलिक यहां मुस्लिम चेहरा हैं। बड़े दलों में एक मात्र मुस्लिम प्रत्याशी होने से माना जा जा रहा है कि वह उलटफेर कर सकते हैं। यही नहीं कांग्रेस ने भी पिछली बार बसपा से प्रत्याशी रहे अजय श्रीवास्तव अज्जू को मैदान में उतारा है और वह भी चुनाव प्रभावित करेंगे।



पूर्व के परिणामों को देखें तो वर्ष 2012 में सपा प्रत्याशी प्रो. अभिषेक मिश्र और 2017 में भाजपा प्रत्याशी डॉ. नीरज बोरा ने यहां जीत दर्ज करायी थी। इस बार सपा से पहले यहां अभिषेक मिश्र के चुनाव में उतरने के कयास थे, लेकिन बाद में पूजा शुक्ला का नया चेहरा आने से समीकरण बदल गए। पूजा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को काला झंडा दिखाने के बाद सुर्खियों में आई थीं। पार्टी अपने परंपरागत वोटों के अलावा ब्राह्मण व मुस्लिम वोटों पर निगाह लगाए है। वहीं, भाजपा ने वर्तमान विधायक नीरज बोरा को सीट बदलने की चर्चाओं के बीच फिर से मैदान में उतारा है।


ब्राह्मण-मुस्लिम होंगे निर्णायक
2012 में गठित इस सीट के पहले चुनाव में कांग्रेस से नीरज बोरा मैदान में थे और उन्होंने दूसरा स्थान हासिल किया था। बाद में भाजपा से वह जीते। इसलिए माना जाता है कि जातीय समीकरण भेद सकते हैं। ठाकुरगंज निवासी सीतापुर रोड मंडी के आढ़ती विजय कुमार द्विवेदी पप्पू बताते हैं कि उत्तर विधान सभा में सबसे अधिक मतदाता ब्राह्मण, और दूसरे नंबर पर मुस्लिम हैं। इसलिए जीत का सेहरा उसी के सिर बंधेगा जिसको सबसे ज्यादा ब्राह्मण व मुस्लिम मतदाता का वोट मिलेगा। इनका मानना कि मुस्लिम प्रत्याशी एक मात्र होने के कारण त्रिकोणीय मुकाबला हो सकता है। वैसे यहां इस बार सपा व भाजपा में ही मुकाबला माना जा रहा है।

मुख्य मुद्दे

  • गोमती नदी पर घैला पीपे का पुल हटाकर स्थायी पुल का निर्माण
  • गंदगी पर अंकुश लगाने, जिससे संक्रामक बीमारी से हो बचाव
  • सड़क, नाली, खड़ंजा एवं पेयजल सप्लाई के इंतजाम
  • गोमती नदी के आसपास के इलाकों के साथ ही अन्य अविकसित क्षेत्रों में विकास कार्य


वोटों का गणित

  • ब्राह्मण    80 हजार
  • मुस्लिम    80 हजार
  • यादव    40 हजार
  • कायस्थ    35 हजार
  • एसी    30 हजार
  • ओबीसी     45 हजार
  • वैश्य    25 हजार
  • क्षत्रिय    25 हजार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed